कुमार पुस्तकालय पिढ़ौली में नवरात्रि के अवसर पर प्रतिभाओं का हुआ सम्मान,सांस्कृतिक कार्यक्रम
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत पिढ़ौली पंचायत के कुमार पुस्तकालय में नवरात्र के अवसर पर बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन ब्रजकिशोर कुंवर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ एवं शिक्षा एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इसमें क्षेत्रीय सर्वश्रेष्ठ कथा वाचिका नेहा श्री एवं गायन के क्षेत्र में मुस्कान कुमारी को सम्मानित किया गया साथ ही दर्जनों बच्चों के द्वारा गीत कविता भजन, नाटक और लोकनृत्य की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम के अवसर पर स्वागत भाषण देते हुए प्रमुख समाज सेवी सत्यजीत सोनू ने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दशहरा का भी मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, अंधकार से प्रकाश की ओर साथ ही प्रतिभाशाली छात्राओं का सम्मान करना होता है। वहीं पूर्व सरपंच राकेश कुमार महंथ एवं शिक्षक भीम कुमार ने कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है और प्रतिभा दिखाने के लिए ऐसी मंच आवश्यक है। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए राम शंकर मंटुन ने कहा की देवी शक्ति का यह पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। सुमन ईश्वर ने कहा कि दशहरा मेले की आयोजन से आपसी भाईचारे का विकास होता है तथा एक दूसरे के विचार आदान प्रदान होने से सामाजिक समानता व समरसता विकसित होती है। उन्होंने गांवों के विकास की आवश्यकता जताते हुए ग्राम वासियों को जाग्रत रह कर अपने हक अधिकार का समय अनुसार उपयोग करने की सलाह भी दी। मौके पर गायक चंदन कुमार, पत्रकार अशोक कुमार ठाकुर, अजीत कुमार झा, समाजसेवी मंजीत मिश्रा , पायल, आंचल, अंजलि, रीता आदि मौजूद रहे। संचालन छात्राओं ने किया


