स्मार्ट मीटर को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर राजद का प्रदर्शन बिजली के नाम पर सरकार बना रही बेवकूफ
तेघड़ा /बेगूसराय पूरे बिहार में स्मार्ट मीटर के नाम पर सूबे के गरीब लोगों को सरकार बिजली के नाम पर बेवकूफ बना रही है। स्मार्ट मीटर में मची लूट के खिलाफ राजद द्वारा मंगलवार को तेघड़ा प्रखंड कार्यालय के परिसर में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धारणा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य सह पंचायती राज प्रकोष्ठ के राज्य उपाध्यक्ष जनार्दन यादव ने कहा की पूरे देश में सबसे मंहगा बिजली बिहार में दिया जाता है। पूरे बिहार के बिजली उपभोक्ताओं परेशान हें। पंचायती राज प्रकोष्ठ के राज्य सचिव कामदेव यादव ने कहा की बिहार में जबरदस्ती सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर लगवाया जा रहा है।मोदी जी के चहेते निजी कंपनी अंबानी व अडानी के एनर्जी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड व नागार्जुन कंपनी के साथ नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के साथ लगभग दो करोड़ घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का करार किए हुआ है। जिसमे अभी तक पचास लाख घरों में ये स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है। जहां जमकर लूट मचाई जा रही है। वहीं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मकबूल आलम ने कहा कि किसानों को बिहार में बिजली उपलब्ध नही कराई जा रही है। राजद पूरे बिहार में इस स्मार्ट मीटर नही, बल्कि स्मार्ट चिटर का विरोध करते हुए इसको बंद करने की मांग कर रही है।
वही रजत नेता सरस्वतीचंद्र ठाकुर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार आज बिहार से लेकर केंद्र तक गरीबों की आर्थिक दोहन में लगी हुई है। अंचल कार्यालय से लेकर हर सरकारी कार्यालय में लूट मची हुई है। पंचायत समिति सदस्य सह राजद नेता अनुज कुमार ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में बिना चढ़ावा दिए जनता का एक भी कार्य नहीं हो रहा है। तमाम जन समस्याओं को लेकर राजा चरणबद्ध आंदोलन करेगी। कांग्रेस नेता दीपक कुमार सिंह ने कहा की बिहार में स्मार्ट मीटर के नाम पर गरीब लोगों के आर्थिक दोहन को लेकर कांग्रेस पार्टी भी पूरे बिहार में आंदोलन करेगी। उक्त धारणा को दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया


