Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति का वार्षिक आमसभा आयोजित तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया

 जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति का वार्षिक आमसभा आयोजित 

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा/ बेगूसराय  

तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत बरौनी गांव भक्ति योग पुस्तकालय के प्रांगण में सोमवार को जीविका महिला विकास स्वावलंबी समिति फुलवरिया सीएलएफ का वार्षिक आमसभा सीएलएफ की अध्यक्ष अंजुम खातून की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि टी.ओ पंकज कुमार ,बीपीएम बिरजू कुमार एवं एरिया कोऑर्डिनेटर विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उपर्युक्त कार्यक्रम के दौरान उपरोक्त सीएफएल के कार्य क्षेत्र फुलवरिया, बारो सहित कई गांव के दर्जनों ग्राम संगठन से जुड़े सैकड़ो दीदी ने भाग लिया। वार्षिक आम सभा के दौरान प्रखंड परियोजना प्रबंधक बिरजू कुमार ने बताया कि पूरे प्रखंड में 2000 से अधिक स्वयं सहायता सामू  एवं  ग्राम संगठन एवं कई संकुल स्तरीय संघ सहित चार उत्पादक समूह कार्यरत है। वही मुख्य अतिथि टी.ओ पंकज कुमार ने अपने जीविका दीदी के उपलब्धि की मंच से सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए जीविका के अलावे दूसरा कोई विकल्प नहीं है। हर कदम पर जीविका दीदी को मदद करने का आश्वासन दिया। मौके पर वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। सी.सी भानु प्रिया सहित 300 से अधिक जीविका कर्मी शामिल हुए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom