Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

तेघड़ा विकास संघर्ष समिति की 21 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन

 तेघड़ा विकास संघर्ष समिति की 21 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन 


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


तेघड़ा ( बेगूसराय )

तेघड़ा अनुमंडल एवं तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिये संघर्ष रत तेघड़ा विकास संघर्ष समिति का सांगठनिक रूप से विस्तार किया गया है। रविवार को समिति के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में विचार विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से कुल  21 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें तारकेश्वर प्रसाद सिंह को अध्यक्ष, सरोज कुमार पासवान को उपाध्यक्ष, पवन ठाकुर को सचिव, अशोक कुमार ठाकुर को कार्यकारी सचिव, रंजीत कुँवर को कोषाध्यक्ष एवं शशिभूषण भारद्वाज को संयोजक बनाया गया है जबकि 15 सदस्यीय संरक्षक मंडल बनाया गया है जिसमें महंत प्रणव भारती, आर0 एन0 सिंह, कृष्णमोहन सिंह पूर्व मुखिया, रामकिंकर सिंह पूर्व प्रधानाध्यापक, रामप्रवेश सिंह अधिवक्ता, मदनमोहन सिंह गाँधी, सुनील कुँवर अवकाश प्राप्त डीएसपी, कृष्णनंदन मिश्रा, सच्चिदानंद पाठक, डॉ0 मो0 शाहिद अकबरी उर्फ मिस्टर, शालिनी देवी पूर्व मुखिया, महेश प्रसाद सिंह अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक, अमिय कश्यप फ़िल्म अभिनेता, रमेश प्रसाद सिंह एवं उपेन्द्र प्रसाद मेहता के नाम शामिल हें। यह जानकारी समिति के संयोजक शशिभूषण भारद्वाज ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom