*जनसंख्या समाधान फाउण्डेशन का प्रदेश कार्यसमिति बैठक सम्पन्न,प्रदेश इकाई में शामिल किए गए कई लोग।*
*अविनाश शास्त्री एवं ओमप्रकाश राय होंगे जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष*
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
देश और दुनिया मे बढ़ती जनसंख्या रोकधाम एव जागरूकता के लिए कार्यकरने वाला संगठन जनसंख्या नियंत्रण फाउंडेशन का प्रदेश स्तरीय बैठक ए पी एस एम कॉलेज बरौनी में सम्पन्न हुई। प्रदेश बैठक में फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी,राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल एव राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी जी संगठन का विस्तार करते हुए बेगूसराय जिले के सेवानिवृत्त कमाण्डेन्ट रेलवे सुरक्षा बल श्री ओमप्रकाष राय, विद्यार्थी परिषद एव अन्य सामजिक संगठनों से जुड़े अविनाश शास्त्री एवं दरभंगा से श्री कुंदन कुमार को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का उत्तर बिहार का प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया।
इस अवसर पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार,संयोजक मिलिन्दर कुमार ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि आजादी के बाद देश के कश्मीर में जिस प्रकार मस्जिदों से घोषणा करके जिस प्रकार एक क्षेत्र से हिंदुओ से भगाना पड़ा, बांग्लादेश में जिस प्रकार हिंदुओ पर पिछले दिनों में बर्बरता पूर्ण प्रताड़ना हुई,बिहार बंगाल असम के कई जिलों में आज हिन्दू नगम्य हो गए है ऐसे समय मे जनसख्या समाधम फाउंडेशन की भूमिका देश में बढ़ गयी है ऐसे परिस्थिति में फाउंडेशन पूरे देश मे समाज के प्रबुद्ध समाजसेवी शिक्षाविद पत्रकार विचारकों को जोड़ने का काम कर रही है। इसी कड़ी आज अविनाश शास्त्री,ओमप्रकाश राय एव कुंदन कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया गया। बताते चले कि अविनाश शास्त्री पूर्ब में राष्ट्रवादी छात्र संगठन विद्यार्थी परिषद,राष्ट्रीय कला मंच के कई दायित्वों का निर्वाह किया है।वर्तमान में अविनाश शास्त्री प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, नेशनल युवा कॉपरेटिव सोसाइटी के जिला प्रतिनिधि,गंगा विचार मंच के उत्तर बिहार के प्रदेश संयोजक,जिला माध्यमिक शिक्षक संघ शैक्षिक परिषद के जिला संयोजक है।



