आज दिनांक 30 सितंबर 2024 को देवकी महिला किसान स्वाबलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का तीसरा वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया।
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
इस कार्यकर्म में मुख्य अतिथि कर तौर पे बेगुसराय जिले के मानिए सांसद (केंद्रीय मंत्री) श्री गिरिराज सिंह, बेगुसराय सदर के मानिए विधायक कुंदन कुमार, kvk के साइंटिस्ट विपिन कुमार, परणा, सांख, सूजा पंचायत के मुखिया गण, प्रदान टीम और FPO के बोर्ड के निदेशक द्वारा सयुंक रूप से दीप प्रज्वलन करके कार्यकर्म का शुभ आरंभ किया गया।
इस कार्यकर्म में माननीय सांसद ने महिला किसानों को प्रोत्साहित करते हुए लखपति से करोड़ पति दीदी बनने का लक्ष्य दिया।
इसमें देवकी FPO ko मानिनिय सांसद पशुपालन में सुलभता से चारा उपलब्धता के लिए 25 लाख का लागत का साईलेज मशीन देने का घोषणा किया। साथ में मनरेगा से शेड निर्माण को बात कही । माननीय विधायक महोदय ने साथ में किसान के संगठित होने पर जोड दिया और सरकार के विभिन्न योजनाओं से जुड़ने के की बात कही ।
के वी के से आए वैज्ञानिक विपीन कुमार ने किसानों को जैविक खेती और पशुपालन में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में देवकी एफपीआे के बीओडी ने अपने वार्षिक अंकेंक्षण का लेखा जोखा प्रस्तुत किया । साथ में इस कार्यक्रम में प्रदान से आए मनीष पांडे ने FPO को बिजनेस बढाने के गुर पर बात की । इस कार्यक्रम में जैविक खेती और संघटन के ऊपर नाटक भी प्रस्तुत हुआ | इस AGM में प्रदान के इंडस इंड बैंक के फ्लैगशिप कार्यक्रम के द्वारा कई स्टॉल और खेती , मछलीपालन और बकरी पालन पर कई मॉडल का लगाए गए । जिसे सभी अथिति और हजारों किसानों ने सरहा और जानकारी ली ।



