Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

युवक संघ पुस्तकालय में पोषण मेले का हुआ भव्य आयोजन

 युवक संघ पुस्तकालय में पोषण मेले का हुआ भव्य आयोजन 

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय 

तेघड़ा आकांक्षी प्रखंड के सूचकांक में बेहतरीन प्रदर्शन की पहल के साथ ही विकसित भारत विकसित पंचायत की अवधारणा के तहत पंचायत को स्वस्थ और कुपोषण मुक्त पंचायत बनाने के लिए नीति आयोग के संपूर्णता  अभियान और पोषण माह अंतर्गत तेघड़ा प्रखंड के पकठौल पंचायत अंतर्गत युवक संघ पुस्तकालय में 28 सितंबर शनिवार को विभिन्न विभागों के समन्वय के आधार पर पंचायत स्तरीय पोषण मेला का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, प्रमुख  नरेश पासवान,सीडीपीओ प्रतिमा आचार्य,  पंचायत के मुखिया पंकज सहनी एवं पिपरा दोदराज पंचायत के मुखिया नीरज प्रभाकर  ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सभी सेविकाओं। द्वारा अलग-अलग थीम पर प्रदर्शनी आयोजित कर लोगों को पोषण के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें ऊपरी आहार का प्रदर्शन ,गर्भवती महिलाओं का गोद भराई , 6 माह से ऊपर के बच्चों का अन्नप्राशन ,खानपान का प्रदर्शन, गंभीर कुपोषित बच्चों हेतु खाद्य व्यंजन का प्रदर्शन, गर्भवती महिलाओं के पोषण युक्त आहार का प्रदर्शन बच्चों का वजन लंबाई ,हाथ धोने का प्रदर्शन के साथ ही गर्भवती महिलाओं को पोषण युक्त आहार लेने हेतु पोस्टर स्लोगन भी प्रदर्शित किए गए।आयोजन किया गये।मौके पर उपस्थित अतिथियों द्वारा पौष्टिक व्यंजनों व  हब के लिए बनी स्टॉल का अवलोकन कराया गया। आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा क्षेत्रीय उत्पाद से विभिन्न पौष्टिक व्यंजन बनाकर मेले की रौनक बढ़ाते हुए पोषण भी पढ़ाई भी का संदेश उपस्थित समुदाय को दिया।  इस दौरान बीडीओ राकेश कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि गर्भवती महिला एवं गंभीर कुपोषित बच्चों के खान-पान एवं पौष्टिक आहार वाले फल फूल तथा दूध आदि का सही ढंग से प्रयोग एवं उनकी विशेषता पर विस्तार से जानकारी दी। सीडीपीओ प्रतिमा आचार्य ने कहा कि मोटा अनाज, हरी सब्जियां, मूंगफली ,फल का उपयोग अपने प्रतिदिन के भोजन में करने से बच्चों के कुपोषण को दूर करने में सफलता पाई जा सकती है। वही कोऑर्डिनेटर मोहम्मद एमरोज  ने कर्मियों को कुपोषण  दूर करने हेतु स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मोटा अनाज हरी सब्जियां, फल , मूंगफली, सभी दलों का भरपूर उपयोग करने की सलाह दी। मुखिया पंकज सहनी ने कहा कि आकांक्षी पंचायत को अपग्रेड करने में सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को समर्पित भाव एवं योजना योजना बद्ध तरीके से काम करने की आवश्यकता है ताकि विकसित पंचायत के लक्ष्य को पूरा किया जा सके । कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका कुमारी रश्मि, बीसीएम शारदा कुमारी, पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक अरुण कुमार, एएनएम कमी के अलावे सभी सेविका एवं सहायिका तथा आशा कर्मी की अहम भूमिका रही

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom