Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन का प्रदेश कार्य समिति बैठक संपन्न,

 जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन का प्रदेश कार्य समिति बैठक संपन्न, 

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

दो दिनों से चल रहे जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का प्रदेश कार्य समिति बैठक अखंड हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना एवं राष्ट्र विकास में जनसंख्या रोकथाम हेतु जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने के संकल्प को दोहराते हुए संपन्न हुआ।

प्रदेश कार्य समिति बैठक के दूसरे पूरे बिहार प्रदेश में चलाए जा रहे हैं जनसंख्या फाउंडेशन कार्यक्रम की एक प्रदर्शनी लगाई गई जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी जी राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य विमलेश कुमार राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य चंदन कुमार जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार एवं जिला संयोजक मिलिंद कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

 बैठक को संबोधित करते हुए पूरे देश में चलाए जा रहे हैं जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन कार्यक्रम की आगामी योजना पर विस्तृत चर्चा हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार एव राष्ट्रीय सचिव विमल यादव ने कहा कि 18 सितंबर 2024 से 22 सितंबर 2024 तक हिंदू स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसका आरंभ भागलपुर से होगा एवं 22 सितंबर 2024 को किशनगंज में यह हिंदू स्वाभिमान यात्रा समाप्त होगी।

हिंदू स्वाभिमान यात्रा का उद्देश्य विभिन्न जाति पंथ एवं विचारों में बटे हुए हिंदू समाज को संगठित करते हुए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने हेतु एक वातावरण का निर्माण करना है।

 आगामी योजना पर चर्चा करते हुए प्रदेश महामंत्री राहुल यादव एवं आदित्य कुमार ने कहा कि बेगूसराय समस्तीपुर दरभंगा मधुबनी कटिहार किशनगंज पूर्णिया अररिया फारबिसगंज सहरसा सुपौल आदि जिलों में सितंबर एवं अक्टूबर माह में प्रत्येक जिला में जिला सम्मेलन के साथ जूठन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिले के विभिन्न जाति पंथ संप्रदाय के लोगों को एकत्रित करते हुए जनसंख्या वृद्धि के कारण उत्पन्न हो रहे समस्याओं पर विचार विमर्श करने की योजना है।

 प्रदेश कार्य समिति बैठक के अंतिम सत्र जिसे संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल चौधरी ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि के कारण भारत का विकास अवरुद्ध ही नहीं हो रहा बल्कि पूरा विश्व इस समस्या से जूझ रहा है खासकर पूरी दुनिया में मुसलमानों की जनसंख्या में अप्रत्याशित वृद्धि समस्या का मुख्य कारण बन रही है। अगर अभिलंब देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं लागू हुआ तो इसका गंभीर परिणाम देश के हिंदू सिख बौद्ध पारसी जैसे गैर मुसलमानों को झेलना पड़ेगा। चर्चा करते हुए करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारीजी ने कहा कि पिछले दिनों देश में सी ए ए कानून लाया गया जिसका उद्देश्य दुनिया में प्रताड़ित गैर मुसलमानों को भारत में शर्म देना था इस कानून का मुसलमानों से कोई विरोध नहीं था ।जनसंख्या हमारे प्रकृति भौगोलिक एवं संसाधनों के लिए चिंता का विषय है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा के आभा देवी,कृष्णनंदन सिंह,विकाश कुमार,आदित्य मोनू,बिपुल पटेल, राजीव पोद्दार,नवीन कुमार,प्रियांशु कुमार,नीरज कुमार,कुंदन कुमार,चंदन कुमार,नैंसी कुमारी,किट्टू कुमारी,प्रियांशी कुमारी आदि ने सहयोग प्रदान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom