Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

पूर्व विधायक ललन कुंवर एवं उनके मुखिया पुत्र पर गोली चलाने वाले चार अपराधी में दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

पूर्व विधायक ललन कुंवर एवं उनके मुखिया पुत्र पर गोली चलाने वाले चार अपराधी में दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

तेघड़ा से आरएम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगुसराय

बेगुसराय के एसपी मनीष कुमार ने रविवार को तेघड़ा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया कि तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेघड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक ललन कुंवर के पुत्र सह पिढ़ौली पंचायत के मुखिया  कुंवर अनुराग प्रताप पर अपराधकर्मियों के द्वारा शनिवार के सुबह की गयी फायरिंग मामलें में तेघड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा एस०टी०एफ० के सहयोग से 24 घंटे के अन्दर घटना में शामिल 02 अपराधकर्मियों को 02 देशी कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार कर लिया गया है ।  जिस संबंध में तेघड़ा थाना कांड सं0-327/24 दिनांक 28.09.24 धारा-126 (2)/109/351(2)/352/3(5) बी०एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा के नेतृत्व में तेघड़ा थाने की पुलिस टीम के द्वारा सुचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान करते हुए घटना में शामिल 01 अभियुक्त नितेश कुमार उर्फ नितेश नयन उर्फ मुरला पे०-नवीन झा सा०-पीढ़ौली थाना-तेघड़ा जिला-बेगूसराय को हसनपुर स्थित बहियार से पकड़ा गया जिसके पास से विधिवत तलाशी में 02 देशी कट्टा एवं 02 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया जिसे विधिवत जप्त करते हुए इसके निशानदेही पर घटना में शामिल 01 अन्य अपराधकर्मी कुंदन चौधरी पे०-वीरेन्द्र चौधरी उर्फ छोटन चौधरी सा०-रघुनंदनपुर चकनायत टोला, वार्ड नं0-06 थाना-भगवानपुर (तियाय ओ०पी०) जिला-बेगूसराय को उसके घर से पकड़ा गया। पुलिस टीम के द्वारा दोनो पकड़ाये अपराधकर्मियों से  से पुछताछ करने पर कल दिनांक 28.09.24 को सुबह में पिढ़ौली पंचायत के वर्त्तमान मुखिया को अपने अन्य सहयोगी साथी के साथ मिलकर धमकाते हुए फायरिंग करने में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया। तत्पश्चात् पकड़ाये दोनों अपराधकर्मियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा घटना में शामिल अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी करते हुए विधिसम्मत आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी / जप्तीः-

(01.) देशी कट्टा।                 02

(02.) जिन्दा कारतूस।         -02

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पताः-

(01.) नितेश कुमार उर्फ नितेश नयन उर्फ मुरला पे०-नवीन झा सा०-पिढ़ौली थाना-तेघड़ा, जिला बेगूसराय।

(02.) कुंदन चौधरी पे० वीरेन्द्र चौधरी उर्फ छोटन चौधरी सा०-रघुनंदनपुर चकनायत टोला वार्ड नं0-06 थाना-बछवाड़ा (तियाय ओ०पी०) जिला-बेगूसराय

नितेश कुमार उर्फ नितेश नयन उर्फ मुरलाका

अपराधिक इतिहास :-

(01.) तेघड़ा थाना कांड सं0-339/18 दिनांक 12.09.18 धारा-401/379/411 भा०द०वि० ।

(02.) तेघड़ा थाना कांड सं0-294/21 दिनांक-29.09.21 धारा-25 (1-एए)/25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट ।

(03.) तेघड़ा थाना कांड सं0-295/21 दिनांक 30.09.21 धारा-25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट।

(04.) बछवाड़ा थाना कांड सं0-313/22 दिनांक-03.12.22 धारा-392/397 भा०द०वि० । 05.) बछवाड़ा थाना कांड सं0-09/23 दिनांक-12.01.23 धारा-392/397 भा०द०वि० । (

(06.) तेघड़ा थाना कांड सं0-26/23 दिनांक-19.01.23 धारा-379/341/506 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट ।

कुंदन चौधरी का अपराधिक इतिहास :-

(01.) भगवानपुर थाना कांड सं0-90/22 दिनांक 11.05.22 धारा-341/323/307/379/F भा०द०वि० । प्रेस वार्ता में तेघड़ा डीएसपी डॉक्टर डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद, तेघड़ा थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष ऋषिकांत, एस आई  नवीन कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom