विश्व हृदय दिवस पर तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में निकाली गई जागरूकता रैली, रोग के कारण और बचाव की दी जानकारी।
तेघड़ा /बेगूसराय विश्व हृदय दिवस पर अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा से रैली का आयोजन किया गया। रैली को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रामकृष्ण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से हृदय रोग को लेकर जागरूकता संदेशदिया गया। रैली में शामिल सैकड़ो की संख्या में आशा एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए प्रभारी डॉ रामकृष्ण ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार लें और नियमित रूप से व्यायाम करें। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का थीम का उपयोग करें दिल को जाने रखा गया है। इस थीम का उद्देश्य है कि स्वस्थ हृदय के लिए नियमित रूप से रक्तचाप, शुगर ,कोलेस्ट्रॉल, एवं ईसीजी की जांच करते रहे ताकि हृदय रोग की खतरे से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन शारीरिक व्यायाम करें एवं दैनिक जीवन में तंबाकू या किसी प्रकार के नशापन का सेवन न करें। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि ओपीडी में मरीजों को इलाज के दौरान हृदय रोग से बचाव के लिए जागरूक करें ताकि कार्यक्रम का उद्देश्य को सफल बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति आयु 40 पार कर गया हो ऐसी स्थिति में नियमित जांच करना अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि रोग से डरने की आवश्यकता नहीं है बल्कि उसका उपयुक्त उपचार आवश्यक है। मौके पर हेल्थ मैनेजर सुबीर कुमार पंकज,डॉक्टर संजय कुमार चौधरी, स्थापना के मोहम्मद शहंशाह, बीसीएम शारदा कुमारी, लेखपाल चंदन कुमार, फार्मासिस्ट अनुराग कुमार, आशा फैसिलिटेटर निगम कुमारी, उषा पासवान, अनीता जायसवाल, अस्पताल कर्मी मोहम्मद हाशमी के अलावे सैकड़ो की संख्या में स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए


