शिक्षिका पूनम कुमारी सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
शिक्षक हो या सरकारी कर्मी वो कभी भी सेवानिवृत्त नही होते बस समय के साथ वो विद्यालय परिवार से दूर हो जाते हें।उनकी कुशल कार्यक्षमता उत्कृष्ट योगदान को प्रेरणास्रोत को याद किया जाता है। वो हमेशा मार्गदर्शन के रूप में रहते हें। उक्त बाते राजकीयकृति मध्य विद्यालय शोकहारा सह उच्च माध्यमिक विद्यालय शोकहारा के प्रधानाध्यपक रणजीत कुमार ने सोमवार को विद्यालय परिसर में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षिका पूनम कुमारी के विदाई सह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। वही सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने पुनम कुमारी को अंग वस्त्र, पुष्पमाला, पहनाकर उनके सेवाकाल की चर्चा की सेवानिवृत्त शिक्षिका पुनम कुमारी को विद्यालय परिवार के तरफ से गिफ्ट दे कर सम्मानित किया गया। वही विद्यालय के शिक्षक मास्टर हाजी मोबिन अख्तर ने कहा कि शिक्षिका कभी ही सेवानिवृत्त नहीं होते हें ।बल्कि एक निर्धारित समय के कारण वो सिर्फ अपने विद्यालय कार्य से दूर होते हें। शिक्षिका पूनम कुमारी एक पुराना और अनुभवी शिक्षिका थे। वही इस अवसर पर उपस्थित जिला प्राथमिक शिक्षक संघ जिला सचिव पदारथ पासवान, शिक्षिका नीलू कुमारी, प्रियंका कुमारी, शिक्षक कुंदन कुमार, एवं प्रखंड के विभिन्न विद्यालय से शिक्षक, शिक्षिका उपस्थित थे।


