निशुल्क रेबीज टीकाकरण 30 पालतू कुत्तों को लगाए गए टीके
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 2030 तक पूरे विश्व को रेबीज मुक्त बनाने को लेकर प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस के उपलक्ष पर शनिवार को तेघड़ा अनुमंडलीय पशु अस्पताल में पालतू कुत्तों को टीकाकरण के लिए एक दिवसीय विशेष शिविर शिविर का आयोजन किया गया। जहां सुबह 8:00 बजे अपराहन के 4:00 बजे तक निशुल्क रेबीज टीकाकरण किया गया जहां कुल 30 पालतू कुत्तों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण कार्यक्रम में तेघड़ा के भ्रमणशील पशु चिकित्सक डॉ रमेश कुमार एवं भगवानपुर के डॉक्टर प्रभात कुमार के द्वारा टीकाकरण के दरमियान कुत्ता पालकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक भी किया गया। उक्त शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं डीएसपी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद के पालतू कुत्ता, गौरा 2 के नीतीश कुमार, पकठौल के सुरेंद्र सहनी, कन्हैया कुमार एवं सूरज कुमार आदि के कुत्तों को भी एंटी रेबीज टीके लगाए गए। शिविर को कार्यालय कर्मी रविंद्र चौधरी, शिवेंद्र ठाकुर, मुकेश कुमार एवं संजीव कुमार आदि ने सफल बनाया



