Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

खेल गांव बरौनी में 20 अक्टूबर को आयोजित होगी मेधा प्रतियोगिता परीक्षा।

 खेल गांव बरौनी में 20 अक्टूबर को आयोजित होगी मेधा प्रतियोगिता परीक्षा।


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


तेघड़ा /बेगूसराय 

तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के अग्रणी समाजसेवी भारतीय सेना से अवकाश प्राप्त चंद्र प्रकाश सिंह उर्फ आनंद जी का उत्स हा काम नहीं हुआ है वे विगत 7 वर्षों से बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने, स्वास्थ्य ,पर्यावरण एवं युवाओं को स्वरोजगार मुहैया करने एवं क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के उत्थान के प्रति अपने जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया है। समाज सेवा उनका शौक नहीं बल्कि जुनून है। बच्चों के अंदर में छिपी  प्रतिभा को निकालने एवंकंपटीशन की भावना विकसित करने को लेकर वर्ष 2017 से समान ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करते आ रहे हें । विगत वर्ष के भांति इस वर्ष भी उनके द्वारा 20 अक्टूबर 2024 को तेघड़ा विधानसभा के मुख्य ऐतिहासिक स्थल अपने पैतृक गांव बरौनी के भक्ति योग पुस्तकालय के प्रांगण में एकदिवसीय मेधा प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन की तैयारी में लगे हुए हें। प्रतियोगिता के सिलसिले में श्री सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन पूर्वाहन के 9:00 बजे से प्रारंभ होगा जिस प्रतियोगिता परीक्षा में तेघड़ा विधानसभा अंतर्गत स्नातक तक के छात्र शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा में 50 प्रश्न होंगे, जिसमें 35 प्रश्न सामान्य ज्ञान ( जनरल नॉलेज) से होंगे, और 10 प्रश्न गणित से तथा पांच प्रश्न रीजनिंग से पूछे जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रश्न वस्तुनिष्ठ दो अंक के होंगे। कुल प्राप्तांक 100 अंक के होंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को मोटरसाइकिल, दूसरे स्थान के लिए लैपटॉप, तीसरी स्थान के लिए मोबाइल फोन, चौथी स्थान के लिए साइकिल एवं पांचवें स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को छात्रवृत्ति दी जाएगी। वही मेधा 100 प्रतिभागियों को आकर्षक इनाम भी दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ समान ज्ञान जैसी प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों का मानसिक, बौद्धिक विकास होने के साथ-साथ देश दुनिया की सामान्य जानकारी भी प्राप्त होती है जो भविष्य में जीवन भर काम आती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom