श्री विश्वेश्वर राष्ट्रीय इंटर विद्यालय के सेवानिवृत्त परिचारिक को दी गई भावपूर्ण विदाई
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
तेघड़ा प्रखंड प्रखंड के श्री विश्वेश्वर राष्ट्रीय इंटर विद्यालय तेघड़ा के परिचारिक रामविलास महतो 30 सितंबर सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित पूरे विद्यालय परिवार की ओर से भव्य विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानपूर्वक भावपूर्ण विदाई दी गई। अध्यक्षता सेवानिवृत प्रधानाध्यापक डॉक्टर सच्चिदानंद पाठक ने की। इस अवसर पर विदाई समारोह में सभी उपस्थित जन, रामविलास महतो के सहयोगी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं भावुक हो गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, विशिष्ट अतिथि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद राय, जिला अध्यक्ष उमानंद चौधरी, पूर्व जिला सचिव सुधाकर राय, जिला सचिव रणजीत कुमार एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉक्टर सच्चिदानंद पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया।विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं की ओर से सेवानिवृत्त
परिचारिक को माला एवं अंग वस्त्र तथा विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक चिन्मयानंद ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए रामविलास महतो के योगदान को याद करते हुए कहा कि ये एक कुशल ईमानदार और कर्तव्य निष्ठ व्यक्ति थे इन्होंने अपने कार्यकाल की शुरुआत इसी विद्यालय से की थी और 42 वर्ष के एक लंबे सफर के बाद यहीं से सेवानिवृत्त हो रहे हें। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान इन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन अत्यधिक निष्ठा और समर्पण के साथ किया। इन्होंने विद्यालय के प्रति अपना जीवन समर्पित कर दिया था। अब सेवानिवृत्ति के बाद, वे अपने जीवन के बचे हुए क्षणों को अपने परिवार के साथ बिताएंगे। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि सरकारी सेवा में बेदाग और प्रतिष्ठा अर्जित करके सेवानिवृत्ति होना एक कर्तव्य निष्ठ और ईमानदार कर्मी का एक अलग पहचान होता है जो आज इस समारोह से प्रदर्शित हो रहा है। उन्होंने परिचारक के उज्जवल भविष्य की कामना की। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के राज उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद राय ने कहा कि पद छोटा हो या बड़ा जिम्मेदारी महान होता है रामविलास जी ने जो इस विद्यालय में कार्य किया है वह सराहनीय है हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। जिला अध्यक्ष उमानंद चौधरी ने कहा कि रामविलास महतो का योगदान काफी सराहनीय रहा है हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं इनका कार्यकाल विद्यालय परिवार याद करता रहेगा।
समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों एवं विद्यालय कर्मियों ने रामविलास महतो के लिए सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। सेवानिवृत्ति कर्मी ने कहा कि वह उक्त सम्मान पाकर अभिभूत हें। सभी लोगों का साथ और प्रेम भाव सदा याद रहेगा। इस अवसर पर पूर्व जिला सचिव सुधाकर राय जिला सचिव रणजीत कुमार, प्रमंडल सचिव अरुण कुमार, कुमार चंद्र किशोर,विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य लखपति ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष मंगल शर्मा, प्रखंड सचिव रवि कुमार, अविनाश शास्त्री, अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक ब्रह्मदेव पासवान, पेंशनर समाज के तारकेश्वर प्रसाद सिंह, अवकाश प्राप्त बैंक पदाधिकारी रामनाथ महतो एवं चंद्र देव पासवान, अवकाश प्राप्त जीपीएस राम लगन ठाकुर,शालिनी देवी, कौशल किशोर राय सहित सभी विद्यालय कर्मी मौजूद थे।



