Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

उत्तर तेघड़ा के वार्ड सदस्यों को दी गयी रिफ्रेशर ट्रेनिंग

उत्तर तेघड़ा के वार्ड सदस्यों को दी गयी रिफ्रेशर ट्रेनिंग

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय 

जिला पंचायती राज पदाधिकारी के निर्देश पर तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत सभी 13 पंचायत के वार्ड सदस्यों का एकदिवसीय  रिफ्रेशर ट्रेनिंग प्रखंड के अटल कलाम भवन के सभागार में आयोजित किये जा रहे हें सोमवार को प्रशिक्षण की अंतिम दिन उत्तर तेघड़ा के चार पंचायत धनकौल, पकठौल ,चिल्हय एवं पिपरा दोदराज  पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षक के रूप में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी नीतीश कुमार एवं कार्यपालक सहायक अंजनी कुमारी के द्वारा सभी वार्ड सदस्यों को बिहार पंचायती राज अधिनियम 2006 के सभी धारा एवं एक्ट को विस्तृत रूप से बताया गया।साथ ही साथ ग्राम सभा, वार्ड सभा ,अस्थायी समिति, निगरानी समिति के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण के दौरान सभी वार्ड सदस्यों के अधिकार एवं कर्तव्य का भी बोध कराया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार पश ने बताया कि  प्रशिक्षकों के द्वारा आज प्रशिक्षण की अंतिम दिन चार पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों को रिफ्रेशर ट्रेनिंग दी गयी।इससे पूर्व भी जब यह सभी वार्ड सदस्य चुन करके आये थे तो उस समय भी इनको पंचायत के अधिकार और कर्तव्य के बारे में जानकारी दी गयी थी, लेकिन पुनः दोबारा इस प्रशिक्षण को रिपीट किया गया, ताकि इतने लंबे समय में अगर उनके अपने अधिकार और कर्तव्य के दिशा के बारे में जानकारी दी गयी तो अब यह पंचायत में एवं अपने वार्ड में बेहतर कार्य बिहार पंचायती राज अधिनियम के तहत करेंगे। वहीं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी नीतीश कुमार ने निर्धारित बिंदुओं पर प्रशिक्षण देते हुए बताया कि वार्ड सदस्यों के द्वारा अपने वार्ड के संचालन में जो परेशानी आ रही थी उन सभी परेशानियां को भी उनके द्वारा रखा गया इसके समाधान के लिए त्वरित पहल किया जा रहा है। प्रशिक्षण में तकनीकी सहायक मन्नु मनकुमार ,j e दीपक कुमार, अमरजीत कुमार, तकनीकी सहायक रामचंद्र कुमार संतोष कुमार पंकज कुमार, वार्ड सदस्य विमल किशोर सिंह सहित कल 52 प्रतिभागी प्रशिक्षण में शामिल हुए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom