Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

धूमधाम से निकली गई श्री गणेश विसर्जन शोभा यात्रा नम आंखों से गजानन को दी विदाई।

धूमधाम से निकली गई श्री गणेश विसर्जन शोभा यात्रा नम आंखों से गजानन को दी विदाई।

तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 
तेघड़ा/ बेगूसराय प्रखंड के बजलपुरा ग्राम में  स्थापित किए गए भगवान गणेश की प्रतिमा जो तीन दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार को भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा  धूमधाम के साथ निकाली गई। प्रतिमा को बैंड बाजों के साथ क्षेत्र भ्रमण कराकर गंगा की पवित्र बहते जल में विसर्जन कर दिया गया। इससे पूर्व पुरोहित एवं  सत्येंद्र कुमार सुधांशु सहित पूजा समिति के सदस्यों द्वारा महोत्सव स्थल पर हवन पूजन  के साथ गणेश भगवान की आरती की गई। गणेश प्रतिमा को विभिन्न मोहल्ले  से होकर नगर परिषद के विभिन्न वार्डों  होकर मैन रोड से सीधे  गंगा घाट  पर जाकर विधिवत हवन पूजन के बाद धर्म प्रेमी जनों द्वारा अगले बरस तुम फिर आना गणपति बप्पा मोरिया का नारा लगाकर जल में विसर्जित कर दिया गया। विसर्जन यात्रा में सारा नगर उमड़ पड़ा हर तरफ गणपति बप्पा के जयकारों की गूंज रही । माहौल पूरी तरह गणेषमय हो गया साथ में गए सभी श्रद्धालुओं ने स्नान कर प्रसाद ग्रहण करते हुए अपने-अपने घरों पर वापस आ गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom