Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत मानव श्रृंखला आयोजित कर दिलायी गई स्वच्छता की शपथ

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत मानव श्रृंखला आयोजित कर दिलायी गई  स्वच्छता की शपथ

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार के निर्देश में स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा के तहत प्रखंड मुख्यालय में सफाई अभियान के साथ ही मानव श्रृंखला निर्माण कर उपस्थित पदाधिकारी व कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम में अंचलाधिकारी रविशंकर कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रतिमा आचार्य, एसबीएम के प्रखंड समन्वयक नितेश कुमार एवं बाल विकास परियोजना के प्रखंड समन्वयक  मोहम्मद एमरोज के अलावे पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी सेविकाएं तथा प्रखंड कर्मियों ने अपने-अपने हाथों में झाड़ू और डस्टबिन लेकर सफाई की। बीडीओ सहित उन अधिकारियों ने खुद झाड़ू लगाते हुए आसपास के लोगों को स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल होकर क्षेत्र को साफ सुथरा करने को प्रेरित करते हुए कहा कि जब सभी लोग गंदगी फैलाते हें तो सभी लोगों को सफाई पर भी ध्यान देना चाहिए।  प्रखंड परिसर में स्वच्छता की शपथ भी दिलायी गई । परिसर में भारी संख्या में उपस्थित कर्मियों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। बीडीओ राकेश कुमार ने कहा कि 16 दिवसीय स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता थीम पर स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्वच्छता चौपाल, शौचालय की साफ सफाई ,शपथ ,श्रमदान एवं मानव श्रृंखला आदि कार्यक्रम आयोजित कर जागरूकता फैलाई जा रही है।अंचलाधिकारी रविशंकर कुमार ने  कहा कि हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें। स्वच्छता को अपनी आदतों में शुमार करें। मौके पर कार्यपालक सहायक तुषार रंजन, मनोज कुमार, महिला पर्यवेक्षिका इंदिरा कुमारी, लीला कुमारी, रीना भारती, कुमारी रश्मि, रजनी कुमारी, पंचायत  स्वच्छता पर्यवेक्षक दीनानाथ कुमार, नीतीश कुमार, बार रूम रामप्रवेश ठाकुर  के अलावे सैकड़ो की संख्या में आंगनबाड़ी सेविका एवं प्रखंड व अंचल के कर्मी समेत अन्य लोग शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom