तेघड़ा गौशाला अग्रणी गौशालाओं की लिस्ट में : मंत्री सुरेंद्र मेहता खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने गौशाला का किया निरीक्षण और उसकी गतिविधियों पर की चर्चा
तेघड़ा /बेगूसराय
बिहार सरकार के खेल मंत्री सह बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता ने शुक्रवार को तेघड़ा के ऐतिहासिक गौशाला का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौड़ में गाय की रख रखाव के साथ ही गौशाला की पूरी गतिविधियों पर चर्चा के दौरान गौशाला की विधि व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त गौशाला से उनका जुड़ाव पूर्व से रहा है। तथा गौशाला संस्था के सदस्यों द्वारा जिस तरह से गायों की देखभाल की जा रही है। वह अपने आप में एक सराहनीय कदम है।उन्होंने कहा कि उम्मीद की जा रही है कि यह गौशाला दिनों दिन सामाजिक एवं विकास कार्यों में अपना योगदान देगी। तथा गायों की रखरखाव की वजह से गौशाला अग्रणी गौशाला के लिस्ट में अपना नाम सदैव ऊपर रखेगी। उन्होंने कहा कि यह गौशाला बिहार की धरोहर के रूप में जाना जाता है जो सभी जिलों के लिए एक मॉडल के रूप में है। मौके पर गौशाला के सचिव शिव कुमार केजरीवाल द्वारा एक स्मारपत्र पत्र देकर गौ शेड निर्माण की मांग की गई। दिए गए पत्र में कहा गया है की बरसात और ठंड के दिनों में गायों को रखना मुश्किल हो जाता है। शेड के अभाव में गाय को बाहर ही रखना पड़ता है। जिस पर मंत्री ने गौ शेड देने का आश्वासन दिया। मौके पर समाजसेवी दौलत सिंह, योग प्रशिक्षक भागीरथ सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे



