मानव श्रृखंला के तहत बापू की चश्मा बनाकर स्वच्छता ही सेवा का दिया गया संदेश
तेघड़ा से बोलता बिहार न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2024 के तहत बिहार हमारा गौरव, स्वच्छता हमारी पहचान अंतर्गत प्रखंड के सार्वजनिक जगहों, बाजार, ग्रामीण चौंक चौराहों, विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन, सामुदायिक स्वच्छता परिसर, आंगनबाड़ी केंद्रों, सड़क, नाली आदि जगहों पर व्यापक साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए जन भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छता जुलूस, स्वच्छता संवाद, विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इस कड़ी में उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरा में शनिवार को प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार सहनी के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत बच्चों के साथ स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित की गयी। तथा बच्चों के बीच हाथ धुलाई के साथ ही पौधरोपण किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण का प्रतीकात्मक चिन्ह् राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चश्मा को भी मानव श्रृंखला के माध्यम से बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। एवं बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को लेकर कई सारे टिप्स दिए गए। मौके पर विद्यालय के शिक्षक विनोद कुमार ,रंजीत कुमार, शिक्षिका मौसम कुमारी ,कविता कुमारी, नीलम प्रभा ,हिना कुमारी, लता मंगेशकर, प्रियंका कुमारी, प्रखंड वार रूम स्वच्छता रामप्रवेश ठाकुर आदि मौजूद थे।



