Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

गंगोत्री महिला विकास : स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा आयोजित

 गंगोत्री महिला विकास : स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा आयोजित

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय 

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त करने को लेकर गंगोत्री महिला किसान स्वावलंबी सहकारी समिति पकठौल के द्वारा युवक संघ पुस्तकालय के प्रांगण  में शुक्रवार को तीसरे वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि तेघड़ा बीडीओ  राकेश कुमार, पंचायत के मुखिया पंकज सहनी, पिपरा दोदराज के मुखिया नीरज प्रभाकर एवं पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने गंगोत्री महिला किसान स्वावलंबी सहकारी समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी तेघड़ा राकेश कुमार  ने कहा कि ग्रामीण सुदूरवर्ती क्षेत्र की महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए किये जा रहे कार्य सराहनीय है।उन्होंने कहा कि समूह से जुड़कर महिलाएं आगे बढ़ रही हें, जिससे उनके घर-परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुखिया पंकज सहनी ने भी स्वावलंबी महिला सहकारी समिति के कार्यों की सराहना की। इस कार्यक्रम के दौरान समिति की ओर से वित्तीय वर्ष 2023 - 24 का वार्षिक बजट भी पेश किया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2024 - 25 का लक्ष्य आदि प्रस्तुत किए गए।वहीं महिला समूह से जुड़ी महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गीत-नृत्य की प्रस्तुति दी। एवं कृषि विकास तथा बागवानी से संबंधित कई स्टाल भी लगाए गए।संगठन के द्वारा बेहतर कार्य करने वाले समूह व केडर को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर समिति की अध्यक्ष रंजना देवी, प्रदान टीम तेघड़ा से धीरज सिंह, अभिनव कुमार ,मृत्युंजय कुमार, शाहिद आलम बबलू कुमार, शिवम कुमार समेत विभिन्न गांवों की महिला समूह से जुड़ी महिलाएं मौजूद थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom