Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विद्यालय में की गई साफ सफाई,बच्चों को दिलाई गई शपथ

 स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विद्यालय में की गई साफ सफाई,बच्चों को दिलाई गई शपथ

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


तेघड़ा /बेगूसराय 

14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाली स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा के तहत प्रखंड के बरौनी दो पंचायत अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओझा टोल में शुक्रवार को पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक रंजीत कुमार के नेतृत्व में विद्यालय परिसर एवं आसपास की साफ सफाई की। पर्यवेक्षक रंजीत ने बताया कि इस अभियान के तहत समाज को संदेश दे रही है, कि हर किसी को साफ सफाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग घर का कचरा भी फेंकते वक्त ध्यान रखें कि उसे कूड़ेदान मे ही फेंके, सड़क व सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी करने से परहेज करें। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि देवराज सिंह  ने बताया कि विभिन्न दिनों धर्मिक स्थलों , विद्यालयों, प्रमुख स्थलों की साफ सफाई की जा रही है।।वहीं आज विद्यालय के परिसर में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया । अभियान के तहत इस अभियान को नई ऊंचाई पर ले जाने और स्वच्छता का लक्ष्य प्राप्त करने उपस्थित शिक्षक- शिक्षिका एवं छात्र- छात्राओं ने शपथ लिया। प्रधानाध्यापक राजकुमार  पंडित एवं शिक्षक अमामुल हकने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में जागरूकता लाना और स्वच्छता के प्रति लोगों की सहभागिता तय करना है, जिससे लोगों को स्वच्छता की आदत हो जाए।यदि आमजन में यह आदत विकसित हो जाएगी तो ऐसे अभियान की जरूरत ही नहीं पड़ेगी और पूरा देश स्वच्छ एवं स्वस्थ हो पाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom