तेघड़ा डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद ने स्वर्ण व्यवसाईयों के साथ की बैठ
तेघड़ा /बेगूसराय पुलिस प्रशासन व तेघड़ा अनुमंडलीय बाजार के स्वर्ण व्यवसायियों में आपसी तालमेल बनाए रखने को लेकर शुक्रवार को डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद की अध्यक्षता में तेघड़ा थाना परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित स्वर्ण व्यवसायों को सम्बोधित करते हुए डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद ने कहा कि व्यापारी निर्भीक होकर अपना व्यापार करें, पुलिस प्रशासन हर समय व्यापारियों की सुरक्षा व सहायता के लिए तैयार है। डीएसपी ने व्यापारियों से अपील किया कि वे अपने प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं ताकि किसी भी वारदात का समय रहते पता लगाकर उन पर रोक लगाई जा सके। साथ ही कहा की सीसीटीवी कैमरा का एक्सेस अपने मोबाइल पर लेकर रात्रि में अपने प्रतिष्ठान की निगरानी स्वयं करते हुए यदि किसी घटना की आशंका हो तो पुलिस को अभिलंब सूचित करें, साथ ही कहा कि आपके दुकान के आसपास अगर कोई संदिग्ध चरित्र का व्यक्ति रात में घूमता हुआ दिखे तो अभिलंब पुलिस को सूचित करे इसके अलावे सुरक्षा सहित सहित अन्य बाते कही। उन्होंने कहा कि अब त्यौहार का मौसम आ रहा है दुर्गा पूजा, दीपावली धनतेरस और बिहार का प्रमुख पर्व छठ इन तमाम अवसरों पर ज्वेलरी की बिक्री काफी बढ़ जाती है। खास करके त्यौहार के समय सजग रहकर के व्यवसाय करने की आवश्यकता है।मौके पर स्वर्ण व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष मोहन साह, सचिव सुनील सोनी, उमेश सोनी परमानंद साह ,नटवर साह, रामानंद साह बबलू ठाकुर ,मनोज ठाकुर, सोनू साह, सुरेश सोनी ,मोनू कुमार सहित 35 से अधिक संख्या में स्वर्ण व्यवसायिक मौजूद थे


