Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

भाकपा की बैठक में 30 सितंबर विशाल प्रदर्शन की तैयारी पर चर्चा

भाकपा की बैठक में 30 सितंबर विशाल प्रदर्शन की तैयारी पर चर्चा 

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा/ बेगूसराय

बाढ़ और सुखार सहित जनता के ज्वलंत मुद्दों सहित 21 सूत्री मांगों को के समर्थन में 30 सितंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में अधिकाधिक संख्या में शिरकत करने को लेकर लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी तेघड़ा अंतर्गत शाखा गौर 5 के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को कॉ. लक्ष्मण की अध्यक्षता में संपन्न हुई। वामपंथी नेता सीताराम येचुरी, बुद्धदेव भट्टाचार्य एवं डॉक्टर एस. पंडित आदि के कार्य को स्मरण करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।शाखा प्रभारी सनातन सिंह नहीं बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आधा जिला बाढ़ तो आधा जिला सुखार का डांस झेल रहा है। साहेबपुर कमाल से लेकर तेघड़ा प्रखंड सहित बछवाड़ा के चमथा  तक लोग बाढ़ के विभीषिका का डांस झेल रहा है। जिला प्रशासन की ओर से की जा रही बाढ़ पीड़ितों की मदद नाकाफी साबित हो रहा है। भगवानपुर चक्की सहित क्षेत्र के बाढ़ ग्रसित लोग आज भी गुप्ता बांध एवं जमींदारी बांध  सहित अन्य असुरक्षित स्थलों पर माल मवेशी और बाल बच्चे के साथ इस भीषण बारिश की मौसम में भूखे - प्यासे जिल्लत भरी जिंदगी जीने को मजबूर है। जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की मिली भगत से संचालित किए गए सामुदायिक किचन 2 दिन पूर्व बंद कर दिया गया। समुचित नाव की व्यवस्था नहीं कर पाई, पॉलिथीन एवं मवेशी की चारा का वितरण ऊंट के मुंह में जीरा की फौरन जैसा कहानी को चरितार्थ किया गया। और आपदा में भी अवसर ढूंढा जा रहा है। पर्याप्त मानसूनी बारिश नहीं होने से मक्का धान सहित कई अन्य फैसले बर्बाद हो गया है। बाढ़ सुखार क्षेत्र घोषित करने , सुद सहित ऋण माफ कराने, निपनियां गुप्ता बांध सहित पूरे जिले के विस्थापित परिवारों को पुनर्वास की व्यवस्था के तहत भूमिहीनों को बासगीत  पर्चा  देने, 200 यूनिट बिजली माफ करने, सभी पंचायत में पावर ग्रिड की व्यवस्था के साथ-साथ, जर्जर तार पोल बदलने, नल - जल योजना में हुई भारी लूट की जांच करने, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने, अंचल कार्यालय सहित विभिन्न योजनाओं में लूट खसोट बंद करवाने, भूमि सर्वेक्षण के नाम पर हो रही अपरा तफरी पर रोक लगाने एवं दखलकारों के आधार पर खतियान का सृजन किए जाने के अलावा जनता के अन्य जलन मुद्दे पर 30 सितंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में अधिकाधिक संख्या में शिरकत करने की अपील की। बैठक में शाखा सेक्रेटरी महेंद्र शर्मा, कामरेड मोहम्मद सिराज, अंजारुल अमीन, मोहम्मद यूनुस, अरविंद साह, मोहम्मद कलीम, गणेश जी चौधरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom