ब्रह्मा कुमारीज के मिनी सेवा केंद्र गीता पाठशाला का आठवां स्थापना दिवस संपन्न।
तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
क्षेत्र के लोगों में अध्यात्मिक चेतना जाग्रति करने और राजयोग के द्वारा नकरात्मक प्रवृत्ति से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से गौरा में 26 सितंबर 2021 से नियमित रूप से संचालित हो रहे ब्रह्मा कुमारीज के मिनी सेवा केन्द्र (गीता पाठशाला) गौर स्थित पोद्दार भवन के प्रांगण में 26 सितंबर गुरुवार को आठवां स्थापना दिवस मनाई गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। संस्थापक सदस्य बीके अनिल भाई, बीके स्वीटी बहन , बीके रंजना देवी, केंद्र संचालिका बीके सुनीता बहन एवं संचालक बीके शंभू भाई के द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत दीप प्रज्वलित कर आध्यात्मिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई।मुख्य अतिथि ने विश्व कल्याण के लिए बीके सुनीता बहन एवं बीके शंभू भाई द्वारा की जा रही सहज राजयोग के सेवा की सराहना की। उन्होंने लोगों से व्यवस्थित जीवन पद्धति अपनाने का आह्वान भी किया। बीके स्वीटी बहन ने कहा कि पिता श्री ब्रह्मा बाबा गुणों की खान थे। उनके अंदर पवित्रता ,सहनशीलता ,निरंहकारिता , उदारता व विनम्रता आदि गुण विराजमान था। परमात्मा शिव ने जब ब्रह्मा के शरीर रूपी रक्त का आधार लिया था तो ब्रह्मा ने अपना तन ,मन ,धन सर्वस्व परमात्मा शिव पर समर्पण कर दिया था। वह त्याग तपस्या सेवा की जीती जागती मूर्त थे।सेवा केन्द्र प्रभारी बी के शंभू भाई ने बताया की जीवन सुख शांति आनंद की प्राप्ति के लिए राजयोग सबसे सहज मार्ग है। गौरा के पोद्दार भवन में संचालित हो रहे गीता पाठशाला में प्रतिदिन दोपहर बाद से सायं तक चार घण्टों के विशेष राजयोग शिविर का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बीके हीरा बहन, नारायण मिश्रा, केशमेंद्र राय, अजीत कुमार मिश्रा, हरिवंश प्रसाद सिंह के अलावे भारी संख्या में भाई-बहना शामिल हुए



