भगत सिंह की जयंती पर बच्चों के बीच बांटी गई बिस्कुट। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने बच्चों को प्रेरणा लेने के लिए जागरूक किया।
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर जिला यूथ कांग्रेस की ओर से विद्यालय के बच्चों के बीच सरदार भगत सिंह जी की जयंती बड़े धूम धाम से मनाई गई। जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल कुमार ने सरदार भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरदार भगत सिंह को बचपन से ही देशभक्ति का जज्बा रहा वे निर्भीक स्वभाव के थे उनके द्वारा खेत में बंदूके बोने का वृतांत सुनाया। अंग्रेज शासन के क्रूर दमन के विरुद्ध असेंबली में बंब फेकने और साइमन कमीशन के विरोध और काकोरी काण्ड के बारे में बच्चों को बताते हुए उनके वीरता और निडरता के गुणों से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर बच्चों के बीच बिस्कुट बांट कर प्यार और भाईचारा का संदेश दिया। मौके पर जिला युवा कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे।


