Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण मेला का आयोजन


 राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण मेला का आयोजन


नावकोठी/बेगूसराय/आर एम न्यूज संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा की खास रिपोर्ट


प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डफरपुर पंचायत के पश्चिम छतौना आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 37 वार्ड न० 16 पर पंचायत को स्वस्थ और कुपोषण मुक्त पंचायत बनाने हेतु पोषण माह अंतर्गत शनिवार को पंचायत स्तरीय पोषण मेला का आयोजन किया गया।जिसका विधिवत उद्घाटन सीडीपीओ मोनिका रानी व एल एस लालिमा कुमारी के द्वारा किया गया।इस दौरान सभी सेविकाओं। द्वारा अलग-अलग थीम पर प्रदर्शनी आयोजित कर लोगों को पोषण के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें ऊपरी आहार का प्रदर्शन,गर्भवती महिलाओं का गोद भराई एवं खानपान का प्रदर्शन, गंभीर कुपोषित बच्चों हेतु खाद व्यंजन का प्रदर्शन,गर्भवती महिलाओं के पोषण युक्त आहार का प्रदर्शन,बच्चों का वजन,लंबाई,हाथ धोने,गर्भवती महिलाओं को पोषण युक्त आहार लेने आदि का प्रदर्शन किया गया।इस दौरान सीडीपीओ मोनिका रानी ने अपने संबोधन में बताया कि गर्भवती महिला एवं गंभीर कुपोषित बच्चों के खान-पान एवं पौष्टिक आहार वाले फल फूल तथा दूध आदि का सही ढंग से प्रयोग एवं उनकी विशेषता पर विस्तार से जानकारी दी।सीडीपीओ के द्वारा उपस्थित सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कर्मी व लाभुकों को " मैं प्रतिज्ञा करती हूं कि 0 से 6 साल के बच्चों के प्रारंभिक बाल विकास को बढ़ावा देने,बच्चों को पोषित बनाने,बच्चों में साफ-सफाई व स्वच्छता की आदत, 3 से 6 साल के बच्चों को स्कूल एवं शिक्षा दिलाने में सहयोग, आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को खेल के माध्यम से प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल व शिक्षा,अपने परिवार की गर्भवती महिलाओं का उचित देखभाल,पौष्टिक आहार, समय पर स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण करूंगी" की शपथ दिलाई गई।वही सही पोषण देश रोशन का नारा लगाया गया।कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपन भी किया गया।इस दौरान सेविका भवानी कुमारी, सहायिका पुष्पांजलि देवी, सेविका कुमारी मधुरानी, पिंकू कुमारी, शोभा कुमारी,रंजू कुमारी, शांति देवी, मीना कुमारी,नावकोठी सेविका निर्मला कुमारी, रानी कुमारी,नीलू कुमारी आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom