बरौनी तीन में पोषण मेले का हुआ भव्य आयोजन
तेघड़ा /बेगूसराय
तेघड़ा आकांक्षी प्रखंड के सूचकांक में बेहतरीन प्रदर्शन की पहल के साथ ही विकसित भारत विकसित पंचायत की अवधारणा के तहत पंचायत को स्वस्थ और कुपोषण मुक्त पंचायत बनाने के लिए नीति आयोग के संपूर्णता अभियान और पोषण माह अंतर्गत तेघड़ा प्रखंड के बरौनी तीन पंचायत के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर एवं आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 102 के संयुक्त तत्वाधान में 23 सितंबर सोमवार को विभिन्न विभागों के समन्वय के आधार पर पंचायत स्तरीय पोषण मेला का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन सीडीपीओ प्रतिमा आचार्य, पंचायत के मुखिया अमलेश कुमार, महिला पर्यवेक्षाका कुमारी रश्मि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सभी सेविकाओं। द्वारा अलग-अलग थीम पर प्रदर्शनी आयोजित कर लोगों को पोषण के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें ऊपरी आहार का प्रदर्शन ,गर्भवती महिलाओं का गोद भराई , 6 माह से ऊपर के बच्चों का अन्नप्राशन ,खानपान का प्रदर्शन, गंभीर कुपोषित बच्चों हेतु खाद्य व्यंजन का प्रदर्शन, गर्भवती महिलाओं के पोषण युक्त आहार का प्रदर्शन बच्चों का वजन लंबाई ,हाथ धोने का प्रदर्शन के साथ ही गर्भवती महिलाओं को पोषण युक्त आहार लेने हेतु पोस्टर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पोषण भी पढ़ाई भी, मौके पर उपस्थित अतिथियों द्वारा पौष्टिक व्यंजनों व हब के लिए बनी स्टॉल का अवलोकन कराया गया। आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा क्षेत्रीय उत्पाद से विभिन्न पौष्टिक व्यंजन बनाकर मेले की रौनक बढ़ाते हुए पोषण भी पढ़ाई भी का संदेश उपस्थित समुदाय को दिया। इस दौरान सीडीपीओ प्रतिमा आचार्य ने अपने संबोधन में बताया कि गर्भवती महिला एवं गंभीर कुपोषित बच्चों के खान-पान एवं पौष्टिक आहार वाले फल फूल तथा दूध आदि का सही ढंग से प्रयोग एवं उनकी विशेषता पर विस्तार से जानकारी दी। महिला सुपरवाइजर कुमारी रश्मि ने कहा कि मोटा अनाज, हरी सब्जियां, मूंगफली ,फल का उपयोग अपने प्रतिदिन के भोजन में करने से बच्चों के कुपोषण को दूर करने में सफलता पाई जा सकती है। वही सी एचओ शारदा कुमारी ने कर्मियों को कुपोषण दूर करने हेतु स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मोटा अनाज हरी सब्जियां, फल , मूंगफली, सभी दलों का भरपूर उपयोग करने की सलाह दी। मुखिया अमलेश कुमार ने कहा कि आकांक्षी पंचायत को अपग्रेड करने में सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को समर्पित भाव एवं योजना योजना बद्ध तरीके से काम करने की आवश्यकता है ताकि विकसित पंचायत के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। कार्यक्रम में प्रखंड समन्वयक मोहम्मद एमरोज महिला पर्यवेक्षिका इंदिरा कुमारी, उप मुखिया संजीत कुमार मुन्नीलाल, एएनएम नूतन कुमारी एवं स्मृति कुमारी आंगनबाड़ी सेविका बिना रानी, तबस्सुम आरा, नूतन कुमारी, सुनैना कुमारी,प्रियंका कुमारी, आभा कुमारी, आशा फैसिलिटेटर हीरा देवी अलावे सभी सेविका एवं सहायिका तथा आशा कर्मी की भूमिका रही


