मध्यान भोजन का सामाजिक अंकेक्षण उपरांत जन सुनवाई का किया गया आयोजन शिकायतों पर हुई चर्चा
तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा/ बेगूसराय
नगर परिषद तेघड़ा अंतर्गत ओमर प्लस टू हाई स्कूल तेघड़ा में सामाजिक अंकेक्षण के उपरांत प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण, एमडीएम एवं समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत तेघड़ा नगर परिषद के कुल 21 प्राथमिक व मध्य विद्यालयों की जनसुनवाई हुई। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त शिक्षक गणेश शर्मा की अध्यक्षता में तेघड़ा नगर स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम में सामाजिक अंकेक्षण के दौरान पाए गए कमियों और दोष का निष्पादन किया गया ।सोशल ऑडिट समिति के द्वारा सामाजिक अंकेक्षण 18 सितंबर से 22 सितंबर के बीच संपन्न हुआ था ।
सोशल ऑडिट जनसुनवाई के दौरान शिकायत आयी कि कुछ विद्यालय में मीनू के अनुसार खाना नहीं दिया जाता है, एक से दो स्कूलों में शुद्ध पेय जल की व्यवस्था नहीं है। कुछ में शौचालय की स्थिति खराब पायी गयी। कई स्कूलों में चखना पंजी और शिकायत पंजी संधारित नहीं पाया गया। विशेष कर अधिकतर विद्यालयों में बच्चों का हेल्थ कार्ड बना हुआ नहीं था वैसे सभी विद्यालयों में मेडिकल टींम के द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य जांच और हेल्थ कार्ड बनाने की कार्रवाई हेतु प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को अनुमंडलीय प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर त्वरित पहल करने का दिशा निर्देश दिया गया। वहीं लगभग सभी विद्यालयों के बच्चों के पास पटना का टोल फ्री नंबर नहीं पाया गया जो बच्चों के आवश्यक सुविधाओं के लिए जारी किया गया था जिस पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से सभी प्रधानाध्यापकों को इस दिशा में पहल करने का निर्देश दिया गया। इस सभी शिकायतों पर ज्यूरी के सदस्यों के मंथन के बाद सुधारात्मक कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन को प्रेषित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान अंचलाधिकारी रवि शंकर कुमार, बीआरपी दिवाकर नंदन, बीआरपी एमडीएम लोकेश कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के सोशल ऑडिटर की टीम, रिटायर्ड शिक्षक सह सीनियर सिटीजन गणेश शर्मा, दीपा कुमारी, अमित कुमार, प्रधानाध्यापक संजय कुमार ,संजीत कुमार ,विजय कुमार , मनी राम, अरुण कुमार राम, दुर्गेश नंदन, मुनचुन कुमारी,अजीत कुमार के अलावे नगर परिषद तेघड़ा के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।


