माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शुरू हुई सितंबर माह की मासिक परीक्षा
शिक्षा विभाग बिहार सरकार के निर्देश पर राज्य के सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक बार फिर मासिक परीक्षा शुरू हो गई है। 23 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलने वाले मासिक परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के द्वारा उपलब्ध करवाया गया है। कई विद्यालयों में प्रश्न पत्र की कम आपूर्ति होने के कारण परीक्षा संचालन में समस्याएं भी आ रही है । बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ शैक्षणिक परिषद के जिला संयोजक अविनाश कुमार , अध्यक्ष चिन्मयानंद एवं प्रखंड सचिव रवि कुमार ने बताया कि 23 सितंबर से 30 सितंबर तक आयोजित होने वाले परीक्षा के बीच में ही 12वीं की वार्षिक परीक्षा एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के फॉर्म भरने का भी निर्देश जारी हो चुका है साथ ही 11वीं में नामांकित छात्रों का पंजीयन भी इसी बीच पूरा करने का निर्देश है । एक साथ सभी महत्वपूर्ण कार्यों को कार्य रूप देने को लेकर विद्यालय में अफरा तफरी का माहौल बना रहता है। अधिकांशतः विद्यालयों में किरानी एवं कार्यालय सहायक कर्मचारियों के अभाव से अध्ययन और अध्यापन का कार्य प्रभावित होना स्वाभाविक है। चुकी परीक्षा के साथ फॉर्म भरना एवं पंजीयन का कार्य शिक्षक ही संपादित करते आ रहे हें ।ऐसी स्थिति में एक साथ नवम, दशम 11 वीं एवं 12 वीं की मासिक परीक्षा, 11वीं का पंजीयन, मैट्रिक एवं इंटर का फॉर्म भरना इन सभी कार्यों को एक साथ संपादित करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी और विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों को यह भी चिंता सता रही है की प्रायः मैट्रिक इंटर फॉर्म भरने के बाद छात्रों का रुझान विद्यालय के प्रति कम हो जाता है ऐसी स्थिति में विद्यालयों से छात्रों की उपस्थिति काम होना भी चिंता का विषय बना हुआ है



