Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत किया गया पौधारोपण

 स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत किया गया पौधारोपण

तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय प्रखंड के रात गांव पंचायत में स्वच्छता कर्मियों के द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक हरवंश कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को जमींदारी बांध पर दर्जनों फलदार पौधे लगाए गए। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के  रेनबो स्कूल एवं ठाकुरबारी परिसर में संचालित  सामुदायिक किचन के परिसर एवं आसपास की साफ सफाई की गई।साथ ही वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने को लेकर ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव किया गया। पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक हरिवंश कुमार सिंह ने बताया कि स्वच्छता अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर विशेष रूप से स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुरुआत की गई है। जिसमें स्वभाव स्वच्छता एवं संस्कार स्वच्छता पर बल दिया गया है। यह सिर्फ अभियान के दौरान नहीं बल्कि इसे स्वभाव और संस्कार को अपनाया जाना चाहिए। सरपंच सुमित्रा देवी ने कहा कि सफाई कर्मियों तो अपना काम करते ही हें जो इस कार्य से जुड़े नहीं है उनकी भी यह जिम्मेवारी होती है। सभी लोगों को व्यवहार में परिवर्तन लाकर स्वच्छता पर ध्यान देना होगा। क्योंकि जहां स्वच्छता है वहां बीमारी कम है यह संदेश लोगों के बीच जाना चाहिए।वार्ड सदस्य उदय महतो ने कहा कि वातावरण को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए साफ-सफाई तथा वृक्षारोपण करना  आज हम सब की सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है । स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है ऐसा हमारे ग्रन्थों में कहा गया है। स्वच्छ वातावरण का मानव के कार्याें पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है ।उन्होने बताया कि जनभागीदारी के सहयोग के बिना कोई सरकारी पहल पूर्ण नहीं हो सकती ।  कार्यक्रम में स्वच्छता कर्मी राम पुनीत कुमार, दीपक कुमार, मंगल कुमार, चंदन कुमार ,मुकेश कुमार, ज्ञानी कुमार ,वरुण पासवान, मोहम्मद हैदर ,गुड़िया देवी ,कमला देवी आदि कर्मियों की भूमिका सराहनीय रहा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom