Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

विभिन्न समस्या के साथ ही बाढ़ ग्रस्त घोषित करने को लेकर बरौनी 2 मे खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता का किया घेराव

विभिन्न समस्या के साथ ही बाढ़ ग्रस्त घोषित करने को लेकर बरौनी 2 मे खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता का किया घेराव

तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय गंगा नदी की जल स्तर में मामूली कमी के  बावजूद भी नदी के रौद्र रूप में कोई कमी नहीं आई है। समस्या यथावत  बना हुआ है। निपनियां मधुरापुर से लेकर रात गांव भगवानपुर चक्की तक दर्जनों गांव के हजारों लोग विस्थापित होकर गुप्ता बांध , जमींदारी बांध तथा विभिन्न ऊंचे स्थलों पर शरण लिए हुए हें। सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे राहत कार्य से लोगों की समस्या जस का तस बना हुआ है। सामुदायिक किचन पर तो किसी तरह लोग अपने पेट की आग बुझा लेते हें। लेकिन मवेशियों के लिए दोनों टाइम चार की व्यवस्था करना पशुपालकों पर भारी पड़ रहा है । वही आवश्यकता के अनुरूप लोगों को सर ढ़ंकने के लिए अब तक आधे से कम लोगों तक ही पॉलिथीन उपलब्ध करवाया गया है। जो वर्षा और तपती धूप के बीच जिंदगी गुजारने को मजबूर हें । खासकर महिलाओं को शौच के लिए जंगल और बगीचे का सहारा लेना पड़ता है।जो सरकार के द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा  पखवाड़ा की धज्जियां उड़ाने जैसा प्रतीत हो रहा है। स्वच्छ पेयजल कि सप्लाई नहीं होने से लोग दूषित पानी पीकर बीमार पड़ रहे हें। मंगलवार को  बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बरौनी दो के सामुदायिक किचन का जायजा लेने पहुंचे बछवाड़ा विधायक और बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता के सामने पंचायत समिति सदस्य अनुज कुमार के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों ने राहत को लेकर सिस्टम की पोल खोल कर रख दी । उन्हें तमाम समस्याओं से अवगत करवाते हुए अनुज कुमार ने बताया कि बाढ़ की स्थिति भयावह है बाढ़ ग्रस्त घोषित कर लोगों को राहत दिलाने की जरूरत है। सुरेंद्र मेहता ने कहा कि कि गंगा रौद्र रूप धारण कर चुकी है सरकार मुस्तैदी के साथ बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है ।डीएम और एसडीओ सहित सभी अधिकारी लगे हुए हें ।किसी भी पीड़ित परिवार को कोई परेशानी नहीं होगी उन्होंने कहा कि जिले को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने के लिए अधिकारी और जनप्रतिनिधि सही आकलन कर निश्चित रूप  से सरकार को अवगत कराया जाएगा। साथ में भाजपा नेता कृष्णनंदन सिंह, वहां के स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि देवराज सिंह के अलावे दर्जनों महिला पुरुष मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom