धूमधाम से श्री गणेश प्रतिमा का किया गया विसर्जन
नावकोठी/बेगूसराय/आरएम न्यूज संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सदर पंचायत नावकोठी बाजार में धूमधाम से श्री गणेश विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई। नावकोठी मुख्य बाजार में स्थापित किए गए श्री गणेश की मिट्टी प्रतिमा को पांच दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को विसर्जन यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई।मिट्टी की प्रतिमा को डीजे,बैंड बाजे,लाल पताका लहराते हुए सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के द्वारा काली स्थान स्थित बूढी गंडक नदी में मूर्ति को श्रद्धा पूर्वक विसर्जन किया गया।इसके पूर्व पुरोहित एवं पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा महोत्सव स्थल पर हवन के साथ आरती की गई।वहीं गणेश प्रतिमा को श्रद्धालुओं ने जुलूस के शक्ल में बाजार के पश्चिमी छोर से सीताराम पुस्तकालय होते हुए मुख्य सड़क पर प्रखंड मुख्यालय,थाना चौक होते हुए गणपति बप्पा मोरिया आदि का नारा लगाते हुए काली स्थान स्थित बूढ़ी गंडक नदी में प्रवाहित कर दिया गया।वहीं विसर्जन के समय श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी व हलुआ प्रसाद के रूप में वितरण किया गया।विसर्जन में आलोक कुमार सोनी,बृजनंदन जायसवाल,गोलू पोद्दार, हिमांशु पोद्दार,विजय गुप्ता,गौरव सोनी,सन्नी पोद्दार,नीतीश कुमार, राजेश चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष आदि साथ थे।



