Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बच्चों को कुपोषण से मुक्ति हेतु आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण मटका कार्यक्रम

 बच्चों को कुपोषण से मुक्ति  हेतु आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण मटका कार्यक्रम

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय 

प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रतिमा आचार्य के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे पोषण माह जन जागरूकता पोषण महोत्सव के अंतर्गत प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हें। सामाजिक सरोकार को बनाए रखने व कुपोषित बच्चों के परिवारों को पोषण विविधता और कुपोषण से मुक्त करने के लिए प्रखंड के चिल्लाय पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 128 पर पोषण मटका कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित किशोरियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा मटका में रखें चावल, चना ,बाजार ,मक्का ,फल एवं सब्जी आदि घर-घर जाकर पोषण की विविधता को लेकर जागरूक किया। खास करके कुपोषित बच्चों के परिवारों को विशेष रूप से जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सीडीपीओ प्रतिमा आचार्य ने बताया कि पोषण मटका बनाने का उद्देश्य पोषण के लिए जागरूकता फैलाना है।उन्होंने बताया कि पोषण मटका को तीन  रंग लाल पीला और हरा रंग से रंगा गया है। उन्होंने लाल रंग को अति कुपोषित, पीले को कुपोषित और हरे को सामान्य बताते हुए कहा कि किसी भी दशा में किसी बच्चों को कुपोषण का शिकार नहीं होना है। सही पोषण होगा तभी देश रोशन होगा। पूरे  सितंबर में पोषण माह मना रहे हें। 6 माह तक केवल स्तनपान कराएं ,6 माह के पश्चात ऊपरी आहार देना शुरू करें, गर्भवती माता को संपूर्ण तिरंगा भोजन करना चाहिए, सहजन जरूर इस्तेमाल करें, पोषण पंचायत में कुपोषित महिलाओं और बच्चों के लिए विभाग द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं एवं पोषण अभियान के अंतर्गत चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी एवं लाभ दिया गया। मौके पर सेविका नूतन सिंहा , उषा कुमारी के अलावे सभी सेविका एवं सहायिका तथा पंचायत की गर्भवती एवं धात्री महिलाएं तथा किशोरी के अलावे अन्य लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom