Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसनपुर में 60 बच्चों के बीच एफएलएन किट का किया गया वितरण।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसनपुर में 60 बच्चों के बीच  एफएलएन किट का किया गया वितरण।

तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


तेघड़ा ,बेगूसराय 

तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसनपुर 

में बुधवार को विद्यालय के 6,7,8 कक्षा के 60 % छात्र-छात्राओं यानी कुल 60 बच्चों के बीच एफएलएन किट का वितरण किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंदन कुमार  ने बताया कि बच्चों को एफएलएन किट का वितरण किया जा रहा है। जिसमें बैग, पेंसिल, कॉपी,पेंसिल बॉक्स पानी बोतल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध है। यह सभी सामग्री बच्चों के लिए काफी उपयोगी है उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन बैग के साथ स्कूल आने की नसीहत दी तथा अभिभावकों से अपने बच्चों को ससमय विद्यालय भेजने की भी अपील किया ।  किट पाकर बच्चों की खुशी देखते बनती बनती थी। किट का वितरण करते हुए वार्ड पार्षद गौरव कुमार  ने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जो आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में बिहार की नई पहचान बनेगी। उन्होंने  बच्चों को पूरी लगन के साथ पढ़ाई करने का संदेश देते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों में बहुत से गरीब परिवार के बच्चे पढ़ते हें । इन बच्चों के अभिभावक पैसे की कमी के कारण अपने बच्चों का समुचित व्यवस्था नहीं कर पाते हें ऐसी स्थिति में बिहार सरकार के द्वारा बच्चों को किट उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है। मौके पर शिक्षक बबलू कुमार पासवान, मोहम्मद मंसूर आलम, शिक्षिका फरजाना परवीन, कुमकुम रानी, सरिता कुमारी, शोभा कुमारी एवं कंचन कुमारी, शिक्षा सेवक लुकमान मंसूरी के अलावा ग्रामीण मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom