तिथि भोज में बच्चों ने उठाया स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद
तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बेगूसराय तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय केलाबाड़ी बरौनी 1में 11 सितंबर बुधवार को तिथि भोज का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के वर्ग प्रथम से 8 वीं तक के लगभग 400 बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजन का रसास्वादन किया । यह आयोजन विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक विपिन कुमार द्वारा अपने पूजनीय पिता स्वर्गीय रामनरेश सिंह की स्मृति में संपूर्ण सहयोग के आलोक में भोज का आयोजन किया गया। भोज में पूरी सब्जी, बुंदिया ,दही सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन शामिल किए गए बच्चों के साथ-साथ आगत अतिथि,विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं एवं रसोईया कर्मी सहित तिथि भोज के पकवानों सहित भोजन का स्वाद चखा। मौके पर प्रधानाध्यापक नवल किशोर सुमन ने कहा कि समाज के आगे बढ़े चढ़े एवं जागरूक लोगों को किसी विशेष अवसर पर इस तरह के कार्यक्र आयोजित करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि तिथि भोज का उद्देश्य बच्चों में सामाजिक समरसता पैदा करने के साथ-साथ समाज के लोगों की भागीदारी विद्यालय से जोड़ना है । शिक्षक नेता अमित कुमार ने कहा कि बच्चों के बीच मध्यान भोजन में प्रत्येक दिन मीनू के अनुसार खाना दिया जाता है। आज विशेष तिथि कार्यक्रम के तहत आज स्पेशल तौर पर खाना तैयार करके खिलाया जा रहा है। पौष्टिक बाग गर्म खाना बच्चों को परोसा गया है। मौके पर एमडीएम प्रभारी दिवाकर नंदन एवं बीआरपी शुभम कुमार ने आयोजक सेवानिवृत शिक्षक विपिन कुमार एवं प्रधानाध्यापक नवल किशोर सुमन के इस कार्यक्रम को लेकर भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बेहतर शैक्षणिक माहौल के साथ ही समता मूलक समाज निर्माण को बढ़ावा मिलता है। ज्ञात हो कि समाजसेवी सह शिक्षा प्रेमी स्मृतिशेष स्वर्गीय राम नरेश सिंह समाज के सजग प्रहरी के रूप में समर्पित भाव से क्षेत्र में शिक्षा के उत्थान और निचले पायदान पर रह रहे लोगों को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने में समाज में उनका बड़ा ही भूमिका रहा है। उक्त अवसर पर आगत अतिथियों के स्वागत के साथ ही रसोईया कर्मियों को भी अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया गया। मौके पर तिथि भोज के आयोजन विपिन कुमार की माता उर्मिला सिहां, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताजपुर आधारपुर के प्रधानाध्यापक शमशेर आलम, मध्य विद्यालय तेघरा बाजार के प्रधानाध्यापक संजीत कुमार, उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुसहरी गौर 2 के प्रधानाध्यापक काफिल अख्तर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरा एक के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार सहनी, जेके हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक अजीत कुमार, मध्य विद्यालय शोकहारा के प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार शर्मा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय तीसरी खुट के प्रधानाध्यापक राजेश केसरी, कन्या मध्य विद्यालय पिढ़ौली के शिक्षक अमित कुमार, सेवानिवृत शिक्षक उमेश रजक, शिक्षक साजन कुमार, राजीव कुमार सिंह कमलेश कुमार, कांग्रेसी नेता राजेश कुमार सरवन के अलावे कई ग्रामीण व शिक्षा समिति के सदस्य मौजूद थे।






