घर का बुझ गया इकलौता चिराग, नदी में स्नान करने के क्रम में डूबने से हुई किशोर की मौत
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बेगूसराय तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबा गांव के बलान नदी में शनिवार को नहाने के क्रम में एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं दूसरी ओर घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं स्थानीय गोताखोरों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद शव को नदी के गहरे पानी से निकल गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची तेघड़ा थाना पुलिस बल के साथ सब इंस्पेक्टर ऋषिकांत कुमार एवं एएसआई पूनम कुमारी ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया । युवक की पहचान उत्तर तेघड़ा के चिल्हाय पंचायत अंतर्गत अंबा ग्राम वार्ड संख्या 13 निवासी बच्चू महतो के 17 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में किया गया। जानकारी के मुताबिक युवक स्नान करने के लिए अपने गांव के बलान नदी में गया था। तभी नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया। और वह डूब गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घंटों करी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। सुजीत के मौत से घर में कोहराम मच गया। सुजीत अपने पिता बच्चू महतो और माता कूलो देवी के घर का इकलौता चिराग था । दो बहन जिसकी शादी हो चुकी थी। पिता बच्चू महतो जो बेंगलुरु में रहकर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहे थे। वे बैंगलोर में ही थे पुत्र की मृत्यु की घटना सुनने के बाद इस विकट परिस्थिति को झेलते हुए घर के लिए प्रस्थान किए हें। पुत्र की मौत के बाद बच्चू महतो का पूरा परिवार गहरे सदमे में है । परिवार वालों को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि उनके घर का चिराग सुजीत अब इस दुनिया में नहीं रहा। जो भी इस परिवार को ढांढस बढ़ाने पहुंचा इस परिवार पर टूटे इस दुख के पहाड़ से वो भी विचलित हो गए। स्थानीय मुखिया अरविंद महतो, पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार शंकर एवं ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन एवं सरकार से मृतक के परिजनों को आपदा कोष से मिलने वाली सहायता राशि मुहैया करने की मांग की है।



