भव्या पोर्टल: राज्य में बेहतर स्थान पर है अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा अगस्त में 4 हजार से अधिक मरीजों का निबंधन
राज स्तर पर ईडी द्वारा अवार्ड से सम्मानित हो चुके हें प्रभारी डॉक्टर रामकृष्ण अस्पताल में मरीजों को मिल रही है सभी सुविधाएं
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा में अगस्त की महीना में 4 हजार से अधिक से मरीजों का भव्या पोर्टल पर निबंधन हुआ है, जिससे वह राज्य में बेहतर स्थान पर आया है। इसको लेकर राज स्तर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण को अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी डॉ रामकृष्णने बताया कि मरीजों को लगातार जागरूक करते हए भव्या पोर्टल के लाभ के बारे में जानकारी दी गयी है। लोगों को अनुमण्डलीय अस्पताल में इलाज कराने हेतु जागरूक किया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कई प्रकार की बीमारियों की जांच व इलाज की सुविधा मुहैय्या कराई जा रही है।जिससे मरीजों का अब रुझान बढ़ा है। उन्होंने बताया कि पूरे बिहार में अनुमंडलीय अस्पतालों की कुल संख्या 51 है। जिसमें एक अगस्त से अस्पताल प्रबंधन ने भव्या पोर्टल से निबंधन करते हुए मरीजों का इलाज आरंभ किया था। अब स्वास्थ्य विभाग की ताजा रैंकिंग जारी की गई है। इसमें अनुमंडलीय तेघड़ा द्वारा अब तक 4 हजार से अधिक मरीज का निबंधन किया गया है। अस्पताल का परफॉर्मेंस बेहतर बनाने में सभी चिकित्सक, जीएनएमम, कर्मियों सहित तेघड़ा के लोगों को धन्यवाद दिया है। भव्या कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की हुई बैठक: मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन अंतर्गत वेब पोर्टल के माध्यम से भव्या कार्यक्रम व स्वास्थ्य सम्बन्धित बातों को लेकर अनुमण्डलीय अस्पताल में शनिवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें भव्या कार्यक्रम के तहत दिए जा रहे सभी सेवाओं एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना अन्तर्गत भव्या कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही भव्या के सभी मॉड्यूल पर क्षमता वर्धन भी किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक सुबीर कुमार पंकज, डॉ संजय चौधरी, स्थापना के मोहम्मद शहंशाह,डाटा ऑपरेटर बाल्मीकि कुमार, सोनू कुमार ,रेखा कुमारी के अलावे अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।


