अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा में दीदी की रसोई ने मनाया दूसरा स्थापना दिवस
तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा/ बेगूसराय अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा में शनिवार को दूसरा स्थापना दिवस का आयोजन दीदी की रसोई परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रामकृष्ण ने केक काट कर किया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि जीविका दीदी द्वारा सुबह छः बजे से रात नौ बजे तक प्रतिदिन बिना किसी छुट्टी के मरीजों को तीनों टाइम भोजन एवं नाश्ता परोसती है। इसका परिणाम यह है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 तक दीदी की रसोई की कुल आमदनी 8 लाख तक पहुंचा है। बीपीएम बिरजू कुमार ने बताया कि दीदी की रसोई की शुरुआत 10 लाख रुपए से की गई थी। जो पर मंथ करीब पौने दो लाख का बिजनेस होता है। जिसमें 6 दीपिका दीदी कार्यरत हें ।उन्होंने दीदी की रसोई के 2 वर्षों के गौरवमयी सफर के लिए जीविका दीदियों का हौसला अफजाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण खाद्य आपूर्ति करने का निर्देश दिया। मैनेजर गौरव राज ने बताया कि दीदी की रसोई कैंटीन में रोगियों सहित वाह्य रोगियों के परिजनों, अस्पताल के डॉक्टर, नर्स एवं अन्य कर्मियों के लिए नाश्ता, भोजन सहित सभी खाने पीने वाली सुविधा उपलब्ध है।इसके साथ ही मरीजों को गुणवत्तापूर्ण पथ्य आहार उपलब्ध कराया जाता है। दीदी की रसोई में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाता है। साथ ही गर्म तथा ताजा खाना परोसा जाता है जीविका कैंटीन में चाय-नाश्ते की भी व्यवस्था है । एरिया कोऑर्डिनेटर विनोद कुमार ने कहा कि मंडलीय अस्पताल परिसर स्थित जीविका दीदी मरीजों के लिए तीन टाइम भोजन बनाने के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों और आगंतुकों के लिए कैंटीन की तर्ज पर चाय-नाश्ता का भी प्रबंध करती है। ब्लॉक AC मनीषा कुमारी ने बताया कि जीविका कैंटीन में लोग बाजार से कम कीमत अदा कर चाय और नाश्ते का लुफ्त उठा सकते हें । स्वास्थ्य प्रबंधक सुबीर कुमार पंकज ने दीदी से कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष में इस आमदनी में और इजाफा करें। इस अवसर पर स्थापना के मोहम्मद शहंशाह, दीदी क्रांति कुमारी, सीता देवी, तिला देवी, मंजू देवी, रिंकी देवी एवं पिंकी देवी सहित दर्जनों जीविका दीदी उपस्थित रहे।


