Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम आयोजित

आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम आयोजित

तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय अच्छा पोषण स्वास्थ्य को बनाए रखने, बीमारियों को रोकने और जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है । सितंबर में मनाया जाने वाला यह इस साल का 7 वां राष्ट्रीय पोषण माह है।इसे एनीमिया, विकास निगरानी, पूरक आहार, पोषण भी पढ़ा भी, बेहतर शासन के लिए प्रौद्योगिकी और एक पेड़ मां के नाम की थीम के साथ मनाया जा रहा है।राष्ट्रीय पोषण माह 2024 में पोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई गतिविधियां शामिल किया गया है जिसमें स्वास्थ्य जाँच, सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम और पोषण संबंधी पूरक आहार का वितरण,राष्ट्रीय पोषण माह कुपोषण को दूर करने और बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के बीच बेहतर पोषण प्रथाओं को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान 7 जुलाई शनिवार को प्रखंड के विभिन्न केंद्रों में गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पोषण अभियान के तहत 0-6 वर्ष की आयु के बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण में सुधार के लिए मार्च 20 18 में शुरू हुआ था। सीडीपीओ प्रतिमा आचार्य ने बताया कि अभियान के क्रम में हर दिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर कम से कम पांच तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। इसका प्रतिवेदन ससमय जन आंदोलन डैश बोर्ड पर अपलोड किया जाना है।प्रत्येक दिन उत्कृष्ट गतिविधि से संबंधित एक सफल कहानी संबंधित फोटो व प्रतिवेदन के साथ पोषण अभियान के व्हाट्स एप समूह में साझा करना अनिवार्य होगा।उचित पोषाहार के सेवन के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से पूरे प्रखंड में पोषण रैली, प्रभात फेरी, साइकिल रैली, शपथ ग्रहण कार्यक्रम व हस्ताक्षर अभियान संचालित किये जाने की जानकारी उन्होंने दी





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom