गांव गांव तक संगठन को मजबूत बनाने को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने की बैठक।
तेघड़ा /बेगूसराय
तेघड़ा प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं व पंचायत अध्यक्षों की बैठक धनकौल पंचायत के अलापुर गांव में प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर सहनी की अध्यक्ष में संपन्न हुई| बैठक को सम्बोधित करते हुए राजद पंचायत राज प्रकोष्ठ के सचिव कामदेव यादव ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल संगठन के प्रति पहले से काफी सजग है। प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर संगठन को गांव गांव तक मजबूत करने के लिए बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार जनता को डीआईजी दीगभ्रमित कर सत्ता में आई है जबकि राजद गरीब पिछड़े एवं दलित जनों की आवाज है। जिसे मुखरित करने के लिए गांव-गांव तक संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए तेजस्वी यादव पूरे बिहार में संवाद यात्रा के जरिए कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित कर रहे हें। उन्होंने बताया कि 2025 में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने के लिए एवं उनके हाथों को मजबूत करने के लिए गांव गांव तक मजबूत संगठन की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व का निर्देश है कि लोकसभा चुनाव में जीस बूथ पर महागठबंधन की उम्मीदवार को कम वोट मिले हें। उनके कारणों का पता लगाना है साथ ही वहां पर वूथ कमेटी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठित होकर रहे एकता में ही बल है। बैठक में प्रखंड उपाध्यक्ष शशिभूषण महतो,युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष उगनदेव पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला महासचिव सलाउद्दीन, पूर्व सरपंच शिवजी दास, अधारपुर पंचायत अध्यक्ष रामहर्ष सिंह,गौरा -२ पंचायत अध्यक्ष हरिनंदन यादव, गौरा -१ पंचायत अध्यक्ष रामाधार पासवान, चिल्हाय पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार, पिपरा दोदराज पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान, संतोष साह, कारी महतो, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे


