प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक।
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बेगूसराय तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख नरेश पासवान ने की। बैठक में खरीफ फसल 2024 के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा के साथ ही रबि 2024 की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी। तेघड़ा में नव पदस्थापित कृषि पदाधिकारी मुकेश कुमार व अन्य कर्मियों का परिचय करवाया गया। बैठक में क्षेत्र के आधे से कम ही उर्वरक दुकानदार उपस्थित हुए। जो दुकानदार उपस्थित नहीं हुए उन पर अगले बार से बैठक में उपस्थित नहीं होने पर कार्रवाई की बात कही गयी। जबकि किसानों को कृषि पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि सभी अनुज्ञप्तिधारी खाद बीज दुकानदार किसानों से अच्छे व्यवहार के साथ उचित मूल्य पर खाद व बीज का वितरण करें। इसके लिए दुकान से बाहर मूल्य तालिका लगाने की बात कही गयी। जिसे सभी दुकानदारों को अक्षरश: पालन करना होगा। ऐसा नहीं करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। साथ हीं पंजी संधारित करने, पाॅश मशीन द्वारा विक्रय करने पर चर्चा की गयी।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि किसी भी किसानों को उचित मूल्य पर खाद बीज नहीं मिलने की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई करने व कृषि सलाहकार या किसी समन्वयकों की उपस्थिति में खाद बीज का वितरण कराने का निर्णय लिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि किसानों को मिलने वाली डीज़ल सहित सरकार द्वारा अन्य प्रदत्त अनुदान का लाभ खेती करने वाले किसानों को मिले। उन्होंने कहा कि बोर्ड की सूचना पट पर उर्वरक का मात्रा जरुर लिखा होना चाहिए ,खाद का स्टॉक क्लियर होनी चाहिए किसानों को उचित मूल पर खाद मिले साथ ही किसानों को रसीद भी देनी होगी। किसान नेता दिनेश सिंह ने कहा कि दुकनदारा अपनी सूचना पट पर खाद के साथ ही कीटनाशक व अन्य उर्वरकों का मूल्य तालिका के साथ ही मिलने वाली सब्सिडी का भी जिक्र हो। उन्होंने कहा कि प्रखंड के अंदर सभी नलकूपों की मर्मती की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि किसानों को उचित मूल्य पर रवि के समय पानी मिल सके। जिला पार्षद शिवचंद्र महतो ने कहा कि अगली रवि की तैयारी को लेकर किसान सलाहकार अपने क्षेत्र में किसानों को खाद बीज सहित अनुदान एवं किसानों को रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसानों को प्रेरित करें बैठक में तेघड़ा राजस्व पदाधिकारी, विधायक प्रतिनिधि रविंद्र कुमार, एमएलसी प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा, प्रगतिशील किसान सुधीर राय, निपनियां मधुरापुर के मुखिया चंद्र भूषण सिंह,भाजपा के नगर अध्यक्ष दीपक राय, लोजपा रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव पासवान, भाकपा के प्रदीप कुमार चिंटू के अलावे उर्वरक विक्रेता एवं निगरानी समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।


