स्वास्थ्य मेले में पंचायत स्तर पर लोगों को किया जाएगा जागरूक – बीडीओ राकेश कुमार
तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय विकसित भारत विकसित पंचायत की अवधारणा के तहत पंचायत को स्वस्थ और कुपोषण मुक्त पंचायत बनाने के लिए नीति आयोग के संपूर्णता अभियान और पोषण माह अंतर्गत प्रखंड के सभी 13 पंचायत के स्वास्थ्य उप केंद्रों पर क्रम बार स्वास्थ्य मेला के तहत स्वास्थ्य जांच एवं पोषण जागरूकता का कार्यक्रम तय किया गया है उक्त बातों की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी तेघड़ा राकेश कुमार एवं पीरामल फाउंडेशन के दीपक मिश्रा ने देते हुए बताया कि तेघड़ा आकांक्षी प्रखंड के तहत चयनित किया गया है। जहां संपूर्णता अभियान के तहत छह विभागों की वर्तमान सूचकांक का अवलोकन किया जा रहा है। जिसमें छ: विभिन्न आयामों की शत प्रतिशत संपूर्णता को लेकर तत्पर हें। स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस ,जीविका ,शिक्षा विभाग, कृषि, पंचायती राज, पिरामल फाऊंडेशन आदि के आपसी समन्वय एवं कोऑर्डिनेशन के आधार पर 10 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रखंड के स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर स्वास्थ्य मेला में स्वास्थ्य जांच और पोषण जागरूकता का कार्यक्रम तय किया गया है। जिसमें 10 सितंबर 2024 को स्वास्थ्य उपकेंद्र पीढौली,12 सितंबर 2024 को स्वास्थ्य उपकेंद्र रात गांव, 14 सितंबर को स्वास्थ्य उप केंद्र गौरा एक, 17 सितंबर को स्वास्थ्य उपकेंद्र गौरा दो, 19 सितंबर को स्वास्थ्य केंद्र बरौनी एक, 21 सितंबर बरौनी दू , 23 सितंबर स्वास्थ्य केंद्र बरौनी तीन , 24 सितंबर को स्वास्थ्य उपकेंद्र चिल्हाय, 26 सितंबर को स्वास्थ्य उपकेंद्र पिपरा दोदराज, 28 सितंबर को स्वास्थ्य उपकेंद्र पकठौल वहीं 30 सितंबर को स्वास्थ्य केंद्र धनकौल, एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र आधारपुर तथा निपनियां मघुरापुर जहां सभी जगह पर पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराहन के 3:00 के बीच मेडिकल टीम द्वारा एनीमिया ,बीपी, शुगर, प्रसव पूर्व रजिस्ट्रेशन, और अन्य जांच सुविधा प्रधान की जाएगी। उन्होंने बताया कि आईसीडीएस पोषण जागरूकता का कार्य करेगी, जीविका जागरूकता और अपने समूह के दीदी की जांच करवाएगी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में अपने छात्र-छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं की जांच और विद्यालय पोषक क्षेत्र में जागरूकता फैलाएंगे, पीरामल फाउंडेशन सभी विभाग से समन्वय स्थापित करेगी, पंचायत के प्रतिनिधि भी अपने पंचायत को बेहतर पंचायत बनाने में अपना संपूर्ण सहयोग देंगे, जिससे तेघड़ा आकांक्षी प्रखंड के सूचकांक के लक्ष्य हासिल कर पाएंगे




