Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

धूमधाम से मनाया गया चौठ-चांद और तीज पर्व

धूमधाम से मनाया गया चौठ-चांद और तीज पर्व

तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

बेगूसराय तेघड़ा प्रखंड के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में शुक्रवार को चौठचंद और तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया। तीज को ले जहां सुहागिनों ने व्रत रखकर पति के दीर्घायु होने की कामना की वहीं महिलाओं ने चांद को देख चढ़ावा चढ़ाकर चौठ चांद पर्व मनाया। पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा तथा बाजारों में भी चहल-पहल रही।तीज पर्व को ले महिलाओं ने निर्जला उपवास रखा तथा पूजा अर्चना की। वहीं पर्व को लेकर मां पार्वती और भोलबाबा की भी आराधना की। क्षेत्र में जगह-जगह गणेश पूजन भी किया गया बता दें कि इसे हरतालिका व्रत के रुप में भी जाना जाता है। वहीं चौठचंद भी महिलाओं ने धार्मिक रीति -रिवाज से मनाया। दोनों पर्व को लेकर 2 दिन पहले से ही बजारों में काफी चहल-पहल रही। बाजार में खासकर फलों और पूजन साम्रगी को खरीदते बड़ी संख्या में लोग दिखे। वहीं तीज पर्व की समाप्ति के बाद लोग विर्सजन साम्रगी के साथ बड़ी संख्या में सुबह-सुबह पोखर एवं बलान नदी एवं गंगा के पवित्र जलाशयों में विसर्जित किया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह पर्व धूमधाम से मनाया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom