Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत सफाई अभियान चलाकर की गई।

स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत सफाई अभियान चलाकर की गई। 

तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

 तेघड़ा /बेगूसराय 

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कचरा मुक्त तेघड़ा बनाने के लक्ष्य को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की शुरुआत 17 सितंबर  से प्रारंभ किया जा रहा है। इसी करी में स्वच्छता ही सेवा अभियान अनुमंडल मुख्यालय एवं प्रखंड मुख्यालय तेघड़ा से विधिवत इसकी शुरुआत अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में साफ सफाई अभियान चलाकर की गई। इसके तहत अनुमंडल मुख्यालय प्रांगण एवं प्रखंड मुख्यालय प्रांगण तथा अगल-बगल के सड़कों पर श्रमदान के तहत साफ सफाई की गई। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने  बताया कि स्वच्छता ही सेवा का विशेष अभियान आज 17 सितंबर  से शुरू की गई है इसके तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जो 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन तक चलेगा उन्होंने बताया कि इस वर्ष स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता थीम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के माध्यम से स्वच्छता के लिए बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी, परंपरागत कचरा वाले चुनौतीपुर्ण स्थलों को चिन्हित करके उन्हें साफ करने का बृहद अभियान चलेगा। स्वच्छता कर्मियों के योगदान को पहचानने और संपूर्ण स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता सुनिश्चित होगी। लोग स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और लोगों में इसकी आदत डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रखंड प्रमुख रामनरेश पासवान ने कहा कि प्रखंड के सभी पंचायत में स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के के लिए कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों के बेहतर कोऑर्डिनेशन की आवश्यकता है। इसके लिए सुनिश्चित करंगे कि इस अभियान में सार्वजनिक भागीदारी में वृद्धि के साथ स्कूलों, मोहल्लों, स्वच्छ वातावरण समितियों तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ करने वाले  अच्छे कार्य करने वाले लोगो को पुरस्कृत कर सम्मानित करने की भी योजना बनाई जाए। इसके लिए प्रखंड कोऑर्डिनेटर को विराट पैमाने पर योजना बनाकर इसको मूर्त रूप दिया जाए । एसबीएम के प्रखंड समन्वयक नितेश कुमार सिंह  ने बताया कि 19 सितंबर को स्वच्छता संवाद, स्वच्छता रैली, मानव श्रृंखला, स्वच्छता चौपाल, ग्राम सभा में बैठक 20 को स्वच्छता दौड़ व स्वच्छता मैराथन, 21 सितंबर को शैक्षिक संस्थानों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में कविता, निबंध, चित्रकला, पोस्टर, नारा लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। 24 सितंबर को कार्यालय एवं शैक्षिक संस्थानों की साफ सफाई होगी। 25 सितंबर को धार्मिक आध्यात्मिक व सार्वजनिक  स्थलों पर सफाई कार्यक्रम आयोजित होंगे। 26 सितंबर को  सामुदायिक संस्था परिसरों में सफाई की जाएगी। 27 सितंबर को ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे गंदे ब्लैक स्पॉट को सीटूयू के रूप में चयनित होंगे। 28 सितंबर को सफाई कर्मी सुरक्षा शिविर, 30 सितंबर को एक पेड़ मां के नाम और सफाई कर्मियों के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। एक अक्टूबर को स्वच्छ ग्राम पंचायत प्रतियोगिता एवं दो अक्टूबर को स्वच्छ भारत मिशन के तहत विविध समारोह आयोजित होंगे। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार शंकर,एसबीएम के कार्य पालक सहायक मनोज कुमार, ग्रामीण आवास सहायक राजीव कुमार एवं मुकेश कुमार प्रखंड एसबीएम कार्यालय कर्मी राम प्रवेश ठाकुर, गौरा 2 पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक नीतीश कुमार, रात गांव के हरवंश कुमार सिंह, आधारपुर के अमन कुमार, बरौनी 2 के रंजीत कुमार, बरौनी 1 के दीनानाथ कुमार, धन कौल के दिलीप कुमार  के अलावे मौजूद स्वच्छता कर्मियों द्वारा व्यापक पैमाने पर  साफ सफाई को लेकर श्रमदान की गई।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom