Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

स्वच्छता ही सेवा अभियान का उद्देश्य नगर से वार्ड स्तर तक स्वच्छता पर बल देना :अनुमंडल पदाधिकारी

स्वच्छता ही सेवा अभियान का उद्देश्य नगर से वार्ड स्तर तक स्वच्छता पर बल देना  :अनुमंडल पदाधिकारी 

तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 
तेघड़ा/बेगूसराय

भारत सरकार के आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय और बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्रालय के निर्देश पर पूरे  राज्य व देश  में 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत नगर परिषद तेघड़ा में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार तेघड़ा नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी किशोर कुमार, मुख्य पार्षद सोनाली भारती एवं स्वच्छता पदाधिकारी ऋषभ कुमार गुप्ता  के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया गया। रैली नगर परिषद कार्यालय तेघड़ा से निकल गई जो पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा किया। रैली के उपरांत नगर परिषद कार्यालय सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान के तहत साफ सफाई अभियान चलाया गया । वहीं नगर परिषद कार्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन कर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सफाई कर्मियों को शपथ दिलाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि  इस अभियान का 10 वर्ष पूरा होने पर स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू किया गया है जिसका उद्देश्य जिला, अनुमंडल, प्रखंड ,पंचायत से लेकर नगर और वार्ड स्तर पर स्वच्छता पर विशेष बल देना है।  नगर निकायों द्वारा भी संबंधित क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान में प्रत्येक दिन निर्धारित कार्यक्रम के तहत अभियान का संचालन किया जायेगा। आम लोगों में भी सफाई व स्वच्छता को लेकर जन जागरूकता लाना है। ताकि एक स्वच्छ समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने नगर कार्यपालक पदाधिकारी एवं स्वच्छता पदाधिकारी एवं वार्ड पार्षदों से कहा कि स्वच्छता कर्मचारियों के कार्यों का नियमित अवलोकन करें और बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को चिह्नित कर उन्हें भी सम्मानित करें। उन्होने नगर परिषद क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर  साफ व स्वच्छ रखने का निर्देश देते हुए कहा कि  सिर्फ विशेष अवसर पर ही चौक चौराहों की सफाई न करें, प्रत्येक दिन साफ सफाई हो इसका ध्यान रखें । कार्यक्रम में उप मुख्य पार्षद जीनत परवीन, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कन्हैया कुमार, नगर परिषद के सभी वार्ड पार्षद के अलावे सभी कर्मी एवं सफाई कर्मी मौजूद थे।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom