Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

लाभुकों के बीच आवास स्वीकृति पत्र का वितरण: मिशन गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन

लाभुकों के बीच आवास स्वीकृति पत्र का वितरण: मिशन गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन 

तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय 

प्रखंड मुख्यालय अवस्थित अटल कलाम के सभागार में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं बीडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास स्वीकृति पत्र वितरण और मिशन  गृह  कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2024 25 के लक्ष्य के अनुरूप प्रखंड में कुल 272 लाभुकों को आवास निर्माण की स्वीकृति और प्रथम किसकी राशि का भुगतान ऑनलाइन किया गया। साथ ही मिशन गृह प्रवेश के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वित्तीय वर्ष 2024 में पूर्ण किए गए आवास के लाभार्थियों को आवास की चाबी देकर उन्हें सम्मानित किया गया ।इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत चयनित लाभुकों के आवास का निर्माण 100 दिनों के अंदर पूरा करना है उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग मिशन  हंड्रेड डेज के तहत इस समय सीमा को निर्धारित कर प्रखंड प्रशासन को गाइडलाइन इन प्रदान की गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 2024 25 के लिए प्रखंड के 272 भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुए हें। सभी पंचायत में लाभुकों  का निबंध पूरा हो चुका है। जिला स्तर से स्वीकृत की प्रक्रिया भी खत्म हो चुकी है एक सप्ताह के अंदर बाकी लागू को भी योजना का फायदा प्रदान कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बरीय पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में मॉनिटरिंग भी की जा रही है। मौके पर आवास पर्यवेक्षक चंदन कुमार, आवास सहायक राजीव कुमार, वीरेंद्र कुमार ,नवीन कुमार ,रणधीर कुमार, वरुण कुमार ,निशांत कुमार, सोनी कुमारी ,गुड़िया कुमारी, निरंजन कुमार के अलावे भारी संख्या में लाभुक शामिल हुए।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom