गौरा 2 में पंचायत स्तरीय पोषण मेला का आयोजन।
तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
तेघरा प्रखंड अंतर्गत गौड़ा -2 पंचायत मे पंचायत स्तरीय पोषण मेला का आयोजन किया गया। मेला का विधि बाद उद्घाटन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रतिमा आचार्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में प्रतिमा आचार्य ने कहा कि तेघड़ा परियोजना मे 01 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2024 तक राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जनआंदोलन के रुप में प्रतिवर्ष ’’राष्ट्रीय पोषण माह’’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 06 प्रमुख थीम आधारित गतिविधयां एनीमिया, वृद्धि निगरानी, पूरक पोषण आहार, पोषण भी पढ़ाई भी, बेहतर प्रशासन पारदर्शिता और कुशल सेवा वितरण के लिए प्रौद्योगिकी एवं समग्र पोषण के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों और जागरुकता अभियानों का आयोजन किये जाने के विस्तृत निर्देश दिये गये व कार्ययोजना तैयार की गई। प्रखण्ड समनवयक मो. इमरोज से मिली जानकारी के अनुसार पोषण माह के दौरान भोजन मे , हरी सब्जियां, दाल, और अन्य पौष्टिक तत्व शामिल होंगे। इस अभियान का उद्देश्य लोगों में विविध और संतुलित आहार की महत्ता को समझाना है। गृह भेंट कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविका द्वारा गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, और बच्चों को पोषण संबंधी जानकारी दी जा रही है इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीधे लोगों तक पहुंचना और उन्हें पोषण के बारे में जागरूक करना है।इस मौके पर महिला पर्यवेक्षिका कुमारी कृष्ण, आंगनबाड़ी सेविका बेबी कुमारी, पूनम कुमारी ,गीता कुमारी ,भारती देवी, आशा अंजली कुमारी एवं सरिता कुमारी के अलावे स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद थे।









