स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर गौरा दो में चलाया गया जागरूकता अभियान
सफाई को लेकर प्रखंड समन्वय ने दिलायी ग्राम वासियों को शपथ
तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
स्वच्छता ही सेवा 2024 कैंपेन के तहत प्रखंड के सभी पंचायतों की ओर से अभियान को मूर्त रूप देना है 17 सितंबर से लेकर एक अक्तूबर तक अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन कर दो अक्तूबर को प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाना है। इस वर्ष का थीम स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता के आधार पर तरह तरह तरीकों से प्रखंड के सभी पंचायत व सभी वार्ड में सफाई कार्यक्रम आयोजित करना है। इसी को लेकर 18 सितंबर बुधवार को एसबीएम के प्रखंड समन्वयक नितेश कुमार सिंह एवं पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक नीतीश कुमार द्वारा गौरा दो पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मरसैती के प्रांगण में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।इस दौरान स्वच्छता कर्मी, जीविका कर्मी एवं ग्रामीणों को समन्वयक द्वारा शपथ दिलायी गयी कि न कचरा फैलायेंगे और न फैलने देंगे। प्रखंड समन्वयक नितेश कुमार ने उपस्थित लोगों को बताया कि इस वर्ष के थीम स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता को अपनाते हुए गांव और मोहल्ले को स्वच्छ रखने में आमलोगों की सहभागिता जरूरी है।पर्यावरण के संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम लगाने की भी अपील की गयी। इसके अलावा उपस्थित लोगों को सरकार के इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपील किया।













