Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बजलपुरा कर्बला घाट में डूबा युवक, स्थानीय गोताखोर कर रही है तलाश

बजलपुरा कर्बला घाट में डूबा युवक, स्थानीय गोताखोर कर रही है तलाश 

तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय

 तेघड़ा आसपास की गंगा नदी में डूबने की घटना थमने की नाम नहीं ले रही है। रविवार को दो युवक के साथ गंगा में स्नान करने गया युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। तेघड़ा थाना क्षेत्र के बजलपुरा कर्बला गंगा घाट में डूबने से 20 वर्षीय युवक की पानी में डूबने के बाद लापता हो गया । बताया जाता है ।  नगर परिषद तेघड़ा वार्ड संख्या 10 पैगंबर पुर निवासी  अजय राय का पुत्र साहुल कुमार  अपने दो मित्रों के साथ गंगा में स्नान करने गया था।जब रविवार की रात राहुल घर नहीं आया तो परिवार के लोगों के द्वारा खोज प्रताल करने के  बाद में साथ में गए दोनो युवकों ने मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी। युवक के लोगों एवं ग्रामीण जब नदी के भीड़ पर गया तो युवक का कपड़ा गंगा नदी के किनारे रखा हुआ था। जानकारी के अनुसार एक दिन पूर्व रविवार को ही युवक अपने दोस्त के साथ गंगा नहाने गया था। तब सोमवार को स्थानीय गोताखोर एवं ग्रामीण स्तर से कई लोग गंगा नदी में युवक  को ढूंढने की कोशिश की परंतु घंटो प्रयास के बावजूद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। अंचलाधिकारी रविशंकर कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी बरीय अधिकारी को दी गई है तत्काल स्थानीय गोताखोर को लगाया गया है। रिव्यु के लिए एनडीआरएफ टीम को लगाने की प्रक्रिया चल रही है।इधर घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि साइन अख्तर उर्फ राजा ने बताया कि युवक गांव घर में ही मेहनत मजदूरी करता था।









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom