दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर आजाद नाट्य कला नोनपुर दुर्गा पूजा समिति की बैठक
तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
उत्तर तेघड़ा के नोनपुर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने को लेकर आजाद नाट्य कला मंच के तत्वाधान में दुर्गा पूजा समिति सह आजाद नाट्य कला मंच से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूजा की सफल आयोजन का संकल्प लिया गया। शंभू पंडित की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से पुराने कमेटी को भंग करते हुए पुनः नई कमेटी का पुनर्गठन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गा पूजा महोत्सव को मनाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष के रूप में प्रखंड मत्स्य जीबी समिति के सचिव रामनाथ सहनी अध्यक्ष बने वहीं निक्सन कुमार को सचिव के रूप में जिम्मेदारी दी गई। उपाध्यक्ष के रूप में कुमोद कुमार एवं कोषाध्यक्ष अशोक सहनी, निर्देशक शंभू पंडित, व्यवस्थापक हितेश कुमार तथा सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल महतो को संरक्षक बनाया गया। बैठक में प्रमोद भारती, विमल किशोर सिंह, चुन-चुन पासवान सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामनाथ सहनी ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि यह पर्व अमन चैन के साथ आपसी भाई चारे को कायम रखने का है ।मौके पर संरक्षक हीरालाल महतो ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बेहतर ढंग से पूजा की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यहां धूमधाम से पांच दिवसीय मेला सह जागरण कार्यक्रम का आयोजन होता है। जिसमें कलाकारों द्वारा जागरण, भक्ति संगीत और नाटक व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किए जाने के साथ ही बड़े पैमाने पर लगने वाले मेला में झूला ,मीना बाजार के साथ ही विशाल शोभा कलश यात्रा निकाली जाती है। साथ ही अंतिम दिन विसर्जन शोभा यात्रा में पूरे क्षेत्र के लोग शामिल होकर मां दुर्गा को पुनः अगली बार आगमन की कामना को लेकर नम आंखों से विदाई देते हें।














